फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hindi Jokes: टीचर- बताओ मंकी को हिंदी में क्या बोलते हैं? छात्र ने दिया मजेदार जवाब

Mon, 03 Jul 2023 06:03 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 03 Jul 2023 06:03 PM IST
विज्ञापन
Hindi Jokes: teacher student jokes in hindi new jokes 2023
Jokes in Hindi - फोटो : अमर उजाला

Hindi Jokes: सेहतमंद रहने के लिए हर इंसान को नियमित रूप से हंसना चाहिए। मानसिक तनाव और चिंता से बचने के लिए हंसी सबसे अच्छा उपाय है। अगर आप नियमित रूप से हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली बीमारियों से बच सकते हैं। इंसान को सेहतमंद रखने में हंसी की बड़ी भूमिका होती है। आप हंसने और मुस्कुराने में जोक्स-चुटकुलों (Jokes And Chutkule in Hindi)  की मदद ले सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...



मंदिर में पूजा करते समय गांव की एक लोभी महिला भगवान से बोली...
भगवान, तेरे लिए एक सेकंड कितने सालों के बराबर है?
भगवान- करोड़ों साल के बराबर
महिला- और करोंड़ो रुपये कितने बराबर होते हैं?
भगवान- रत्ती बराबर
लालच से महिला बोली- एक रत्ती मुझे भी दे दीजिए
भगवान बोले- एक सेकंड मंदिर में ही रूको, लाकर देता हूं...
 

Hindi Jokes: teacher student jokes in hindi new jokes 2023
Jokes - फोटो : iStock

टीचर- बताओ मंकी को हिंदी में क्या बोलते हैं?
स्टूडेंट- बंदर 
टीचर- किताब से देख कर बोला है न?
स्टूडेंट- नहीं, मैंने तो आपको देख कर बोला...
 

Hindi Jokes: teacher student jokes in hindi new jokes 2023
जोक्स - फोटो : iStock

एक सज्जन आदमी ने एक सात साल की लड़की से पूछा -
तुम्हारे बाल वाकई बहुत सुन्दर हैं...
ये तुम्हे किससे मिले हैं, मम्मी या पापा से...?
लड़की ने बड़े सरल लहजे में उत्तर दिया,
जहां तक मेरा खयाल है, मुझे ये बाल मेरे पापा से मिले हैं, क्योंकि उनके सिर के सारे बाल गायब हैं...!

आज के मजेदार जोक्स: प्रेमी- कल मिलने क्यों नहीं आई? प्रेमिका ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Jokes: teacher student jokes in hindi new jokes 2023
Jokes - फोटो : iStock

दोस्त - तेरी बीवी कुछ कहती नहीं,
जब शाम को दारू पीकर घर जाता है...?
बब्लू - कहती नहीं, बोलती है...!
दोस्त - क्या...?
बब्लू - बोलती है, कीड़े पड़ेंगें...
तुम्हारे दोस्तों को जिन्होंने तुम्हें बिगाड़ा...!

Viral Jokes: महिला ने दुकानदार से कुछ इस तरह किया मोलभाव, मजेदार जोक्स पढ़कर नहीं रोक पाएंगे हंसी

विज्ञापन
Hindi Jokes: teacher student jokes in hindi new jokes 2023
Jokes - फोटो : iStock

एक सुन्दर लड़की पढाई में कमजोर थी
हमेशा दोस्तों के साथ मस्ती करती रहती थी,
टीचर- तुम्हारे गणित में इतने कम नम्बर क्यों आये ?
लड़की- आई नहीं थी ना उस दिन...
टीचर- क्या तुम पेपर वाले दिन आई ही नहीं थी ?
लड़की- नहीं, वो मेरी बगल वाली लड़की नहीं आई थी...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed