हिंदी जोक्स: अगर आप हर दिन हंसते हैं, तो मानसिक तनाव और कई बीमारियां हमसे दूर रहती हैं। इसलिए कोशिश करें आप हर दिन खुलकर हंसे और मुस्कुराएं। हम आपको हंसाने के लिए कुछ जोक्स लेकर आए हैं। आप इन जोक्स को पढ़कर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....
हिंदी जोक्स: बेटा- पापा आप इंजीनियर कैसे बने? फिर जो हुआ जानकर छूट जाएगी आपकी हंसी
हिंदी जोक्स: तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला।
बेटा- पापा आप इंजीनियर कैसे बने?
पापा- बेटा उसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है और बहुत तेज दिमाग होना चाहिए...
बेटा- तभी तो पूछ रहा हूं कि आप इंजीनियर कैसे बने...
दे चप्पल, दे चप्पल, दे चप्पल
बच्चा- नल से आते पानी को देखकर बोला- पापा ये पानी कहां से आता है?
पापा- बेटा नदी से….
बेटा-तो फिर मुझे नदी देखनी है। पापा उसे नदी दिखाने ले जाते हैं।
बच्चा उन्हें नदी में धक्का मारकर गिरा देता है और भागता हुआ घर आकर मां को कहता है।
मम्मी जल्दी से नल खोलो, पापा आते होंगे
जोक्स हिंदी: जब बच्च ने दादी के सामने खोल दी मम्मी की पोल, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
एक आदमी ने कंडक्टर से पूछा - आप कितने घंटे बस में रहते हो?
कंडक्टर - जी 24 घंटे।
आदमी - वो कैसे?
कंडक्टर - देखिए, 8 घंटे तो सिटी बस में रहता हूं और
बाकी के 16 घंटे बीवी के बस में रहता हूं।
जोक्स: टीचर- तुम तो पढाई में बहुत कमजोर हो, चिंटू का जवाब सुनकर बोलती हो गई बंद
बाप- बेटा इस बार तेरे 90% नंबर आने चाहिए...
बेटा- नहीं पापा इस बार तो मैं 100% नंबर लेकर आऊंगा..
बाप हंसते हुए- क्यों मजाक कर रहा है?
बेटा- शुरू किसने किया था...
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं )