Hindi Jokes: सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना बहुत जरूरी है। ऐसे में जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार साबित होते हैं। आज हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर ठहाके मारने लगेंगे आप।
Hindi Jokes: सास- बहू, पड़ोस की सुषमा एक नंबर की झूठी है, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
Hindi Jokes: सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना बहुत जरूरी है। ऐसे में जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार साबित होते हैं।
पति शाम को बहुत उदास होकर घर लौटा
पत्नी- क्या हुआ जी...?
पति- आज हमारे ऑफिस की बिल्डिंग गिर गई और सारे लोग मर गए...!
पत्नी- तो आप कैसे बचे...?
पति- मैं सिगरेट पीने बाहर गया हुआ था...!
पत्नी- चलो शुक्र है भगवान का...!
थोड़ी देर में ही टीवी पर खबर आने लगी कि सरकार ने सभी मृतकों के परिवार वालों को 1-1 करोड़ रुपये देने का फैसला किया है...!
पत्नी गुस्से में- ना जाने तुम्हारी ये सिगरेट की आदत कब छूटेगी...?
सास- बहू, पड़ोस की सुषमा एक नंबर की झूठी है। उसकी बातों पर कभी विश्वास मत करना।
वैसे तुमसे सुबह क्या कह रही थी?
बहू- कह रही थी कि आप बहुत भली औरत हैं।
Hindi Chutkule: जब पति ने पत्नी को दिया धोखा, पढ़िए मजेदार चुटकुले
डॉक्टर- तुमने आने में देर कर दी।
पप्पू- क्या हुआ डॉक्टर साहब, कितना वक्त बचा है मेरे पास?
डॉक्टर- मर नहीं रहे हो, 6 बजे का अपॉइंटमेंट था 7 बजे आए हो।
Jokes Hindi: साली साहिबा की बात सुनकर जीजा जी ने सिर पिट लिया, पढ़िए धमाकेदार जोक्स
पत्नी- देखो मौसम कितना हसीन है
तुम्हारा क्या प्लान है ?
पति- मेरा तो वही है 178 में 1 GB का 28 दिन के लिए।
पत्नी- घुस जाओ तुम मोबाइल में पहले...
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)