Jokes in Hindi, Chutkule: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग बेहद कम उम्र में ही तनाव का शिकार हो रहे हैं। इसका सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर आप ऐसे माहौल में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, बल्कि आपसे तनाव भी दूर रहेगा। आपको हंसाने के लिए कुछ हंसी के हंसगुल्ले लेकर आए हैं। इन वायरल जोक्स को पढ़कर आप लोटपोट हो जाएंगे।
Hindi Jokes: सास- बहू, सुषमा की बातों पर कभी विश्वास मत करना, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
Jokes in Hindi, Chutkule: जीवन से तनाव को दूर करने और जिंदगी की सभी परेशानियों को खत्म करने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि अच्छी सेहत के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है।
सास- बहू, पड़ोस की सुषमा एक नंबर की झूठी है। उसकी बातों पर कभी विश्वास मत करना।
वैसे तुमसे सुबह क्या कह रही थी?
बहू- कह रही थी कि आप बहुत भली औरत हैं।
डॉक्टर- तुमने आने में देर कर दी।
पप्पू- क्या हुआ डॉक्टर साहब, कितना वक्त बचा है मेरे पास?
डॉक्टर- मर नहीं रहे हो, 6 बजे का अपॉइंटमेंट था 7 बजे आए हो।
Jokes in Hindi: जीजा की बात सुनकर साली साहिब हो गईं चुप, पढ़िए मजेदार चुटकुले
पति बालकनी में खड़ा-खड़ा मस्ती से गा रहा था...
'पंछी बनूं उड़ता फिरूं मस्त गगन में...आज मैं आजाद हूं दुनिया के चमन में...'
रसोई में से बीवी की आवाज आई- घर में ही उड़ो, सामने वाली मायके गई है...!
Latest Jokes: पत्नी- तुम मुझे कितना प्यार करते हो? पति का जवाब सुनकर ठहाके मारकर हंसने पर हो जाएंगे मजबूर
एक सहेली ने दूसरी सहेली से कहा - मेरे पति मुझे बहुत प्यार करते हैं, कहते हैं कि तुम ही सात जन्मों तक मेरी पत्नी रहो।
दूसरी सहेली बोली- ये मर्द ऐसे ही होते हैं, सातवें जन्म से आगे के लिए किसी और को बोल रखा होगा...!!!
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)