फनी जोक्स: अच्छी सेहत के लिए हंसना बहुत जरूरी है। एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। अगर आप खुश रहते हैं, तो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा रहता है। हम कोशिश करते हैं कि पाठकों को तनाव से दूर रखें। हंसने से आप मानसिक तनाव से दूर रहते हैं और कई बीमारियों से आप बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
फनी जोक्स: साली की बात सुनकर जीजा के उड़े होश, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
फनी जोक्स: हंसने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, बल्कि आपसे तनाव भी दूर रहेगा। आपको हंसाने के लिए कुछ हंसी के हंसगुल्ले लेकर आए हैं। इन वायरल जोक्स को पढ़कर आप लोटपोट हो जाएंगे।
डॉक्टर- क्या बात है?
चिंटू- जी, कुत्ते ने काट लिया है।
डॉक्टर- तुमने बाहर बोर्ड पर लिखा नहीं पढ़ा, मरीज देखने का समय केवल सुबह आठ से 11 बजे तक है और तुम एक बजे आये हो।
चिंटू- जी मैंने तो पढ़ लिया था, पर कुत्ते ने नहीं पढ़ा।
जीजा- तुम्हें जीवन में क्या चाहिए?
साली- पैसा।
जीजा- पैसे को साइड में रखो, अब बताओ क्या चाहिए?
साली- साइड में रखे पैसे।
जोक्स: पप्पू- गुरुजी मुझे बताइए कि मैं कैसे अपने अंदर की कमियां ढूंढू? शिक्षक ने दिया गजब का जवाब
मां- कहां हो बेटी?
रिंकी- हॉस्टल में पढ़ रही हूं, एग्जाम बहुत नजदीक हैं, इसलिये बहुत पढ़ना पड़ता है!!! आप कहां हो?
मां- थिएटर में ठीक..तेरे पीछे बैठी हूं, ब्रेक में मेरे लिए भी पॉपकॉर्न और कोल्ड ड्रिंक ले आना
देसी जोक्स: इन वायरल जोक्स को पढ़कर लगाएंगे ठहाके, पढि़ए मजेदार चुटकुले
अस्पताल में नर्स की आंखों में आंखे डालकर रोमांटिक अंदाज में सोनू बोला...
सोनू- आई लव यू, तमुने मेरा दिल चुरा लिया है।
नर्स शर्माकर बोली- चल झूठे दिल को तो हाथ भी नहीं लगाया है, हमने तो सिर्फ किडनी चुराई है।
सोनू बेहोश
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)