फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hindi Jokes: पप्पू और गप्पू की बातें सुनकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी, पढ़िए हंसाने वाले जोक्स

Mon, 13 Mar 2023 03:16 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 13 Mar 2023 03:16 PM IST
विज्ञापन
Hindi Jokes: Pappu Gappu Jokes in Hindi Pappu ke Chutkule Viral Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Hindi Jokes: जिंदगी में दुख और सुख आते जाते रहते हैं, लेकिन हमें बुरे वक्त में प्रसन्न रहना चाहिए। दुख के वक्त में भी हंसने-मुस्कुराने से सकारात्मक माहौल रहता है। आपका मन प्रसन्न रहता है और आप तनाव से दूर रहते हैं। बुरे समय में भी जोक्स और चुटकुले आपको हंसाने का काम करते हैं। इसलिए मानसिक तनाव से बचने और स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हम आपको हंसाने के लिए कुछ ऐसे मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जो आपके चेहरे पर हंसी ला देंगे। 



वैलेंटाइन डे के 7 दिन पहले गिफ्ट शॉप पर वकील साहब गए..... 

उन्होंने 40 खूबसूरत कार्ड ख़रीदे और सब पर उन्होंने लिखा, हैलो माय डियर, पहचान गए ना? 

शाम को मिलो, आई लव यू

 दुकानदार- ये क्या मामला है? 

वकील साहब- पिछले वैलेंटाइन डे पर आस पास कॉलोनी में ऐसे ही 20 कार्ड भेजे थे। 

कुछ ही दिन में तलाक के चार केस मिल गए थे, इस बार 40 कार्ड भेज रहा हूं 

दुकानदार के उड़े होश!

Hindi Jokes: Pappu Gappu Jokes in Hindi Pappu ke Chutkule Viral Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

पप्पू- पता है जब अमेरिका में लाइट जाती है तो वहां के लोग क्या करते हैं...? 
गप्पू- पावर ऑफिस में फोन करते हैं...?
पप्पू- और जब जापान में जाती है तो...? 
गप्पू- फ्यूज चेक करते हैं। 
पप्पू- और जब भारत में लाइट जाती है तो...? 
गप्पू- सबसे पहले लोग घर से बाहर निकलते हैं और
देखते हैं सबकी गई है न... फिर राहत की सांस लेते हैं..!
 

Hindi Jokes: Pappu Gappu Jokes in Hindi Pappu ke Chutkule Viral Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

पत्नी ने पति को एक जोर का तमाचा मारा...! 
पति तिलमिला उठा और पूछा - मैंने क्या गलती की...? 
पत्नी- तुम कोई गलती करो, उसके लिए मैं इंतजार थोड़े ही करती रहूंगी...!


Hindi Jokes: संता ने बंता को बताया पत्नी से झगड़ा खत्म करने का गजब का तरीका, जानकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Jokes: Pappu Gappu Jokes in Hindi Pappu ke Chutkule Viral Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

बीवी से परेशान पति एक दिन
पंडितजी के पास पहुंचा
पति-पंडितजी, एक बात बताइये
ये जनम जनम का साथ वाली बात
सच है क्या ?
पंडितजी-सौ फीसदी सच !
पति-मतलब मुझे अगले जनम में
भी यही पत्नी मिलेगी …
पंडितजी-बिलकुल !
पति-हे भगवान ! फिर तो
ख़ुदकुशी करने से भी कोई फायदा
नहीं …!

Hindi Chutkule: पति-पत्नी के मजेदार बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए हंसाने वाले जोक्स

विज्ञापन
Hindi Jokes: Pappu Gappu Jokes in Hindi Pappu ke Chutkule Viral Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

एक बार 5 डॉक्टरों ने मिलकर एक बड़े हाथी का ऑपरेशन किया, 
ऑपरेशन करने के बाद बड़े डॉक्टर ने कंपाउंडर से कहा- देखो कोई औजार तो नहीं छूट गया पेट में, 
कंपाउंडर बोला- औजार तो सब हैं, लेकिन डॉक्टर सक्सेना नहीं दिखाई दे रहे!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed