फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hindi Jokes: अपनी टीचर को लेकर राजू ने अपनी मम्मी से कही ऐसी बात, पढ़कर लगाएंगे ठहाके

Mon, 07 Jul 2025 01:50 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 07 Jul 2025 01:50 PM IST
सार

Hindi Jokes: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए।

विज्ञापन
Hindi Jokes Mother Son Funny Jokes In Hindi Father Son Viral Chutkule
Funny Jokes - फोटो : freepik

Today Funny Jokes: बीते वर्षो में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।


रमेश (मम्मी से)- मेरी मैडम पता नहीं अपने आप को क्या समझती हैं
मम्मी- ऐसा भी क्या हो गया?
रमेश- मैडम ने खुद ब्लैकबोर्ड पर लिखा 'महाभारत'
और मुझसे पूछने लगी की महाभारत किसने लिखा है?
तो मैंने भी कह दिया की आपने ही तो लिखा है
उतने में मैडम ने मुझे बहुत कूटा......
Hindi Jokes Mother Son Funny Jokes In Hindi Father Son Viral Chutkule
फनी जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू एक काला और एक सफेद जूता पहनकर स्कूल आया 
टीचर- घर जाओ और जूते बदल कर आओ 
पप्पू- कोई फायदा नहीं है सर, 
वहां भी एक काला और एक सफ़ेद जूता ही रखा है......
Hindi Jokes Mother Son Funny Jokes In Hindi Father Son Viral Chutkule
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
मच्छर (मच्छरी से)- डार्लिंग कल मैं तुम्हारे लिये शेर का शिकार कर के लाऊंगा
मच्छरी- ठीक है, अब सो जाओ
मच्छर- डार्लिंग कल मैं हाथी को काटूंगा और उसका सारा खून तुम्हारे लिये लेकर आऊंगा
मच्छरी- अच्छा अब सो जाओ
मच्छर- शायद तुम मुझ पर भरोसा नहीं कर रहीं
चलो कल मैं तुम्हें 100 तोले की चेन लाकर दूंगा
मच्छरी- अब चैन से सोने भी दोगे या नहीं,
कितनी बार कहा है कि, चुनाव में खड़े नेताओं को काटने के बाद घर मत आया करों......
 

Funny Jokes: पप्पू- ऐसी बीमारी से तो मर जाना अच्छा है, डॉक्टर ने दिया गजब का जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Jokes Mother Son Funny Jokes In Hindi Father Son Viral Chutkule
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
सोनू (सुरेश से)- जब अमेरिका में लाइट जाती है तो वे पावर ऑफिस में फोन करते हैं
जब जापान में लाइट जाती है तो फ्यूज चेक करते हैं
और जब अपने भारत में लाइट जाती है तो
सबसे पहले बाहर निकलकर देखते है कि
सबकी गई है या नहीं, फिर राहत की सांस लेते हैं.......
विज्ञापन
Hindi Jokes Mother Son Funny Jokes In Hindi Father Son Viral Chutkule
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
रिंकी- शादी की सारी तैयारियां कर ली क्या?
पिंकी- हां दोनों सिम नाले में फेंक दिया,
फोन को फार्मेट कर दिया है, फेसबुक और इंस्टाग्राम आईडी
permanent deactivate कर दी है
बस तू अपना मुंह बंद रखीयो.......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed