Girlfriend Boyfriend Valentine's Day Jokes: आज कल की भागमभाग जिंदगी में तनावमुक्त रहना एक बड़ी चुनौती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो हमेशा स्वस्थ रहेंगे। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और आप खुश रहते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
Hindi Jokes: वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड के साथ घूमने गया चिंटू, फिर जो हुआ जानकर नहीं कंट्रोल होगी हंसी
टीचर- कल क्यों नहीं आया?
चिंटू- नहीं बताऊंगा?
टीचर चांटा मारकर- जल्दी बता,
चिंटू- Valentine Day पर गर्लफ्रेंड के साथ था,
टीचर- इतना छोटा होकर भी गर्लफ्रेंड के साथ घूमता है, कौन थी वो लड़की?
चिंटू- आपकी बेटी,
टीचर बेहोश
आधी रात को गली में शोर-शराबा सुनकर पति की आंख खुल गई...
उसने घर के बाहर निकल कर लोगों से पूछा - क्या हुआ है...?
कुछ लोगों ने उससे कहा- सावधान रहना, पानी में जहर है...!
यह सुनकर पति फटाफट वापस घर आ गया...
पत्नी ने पूछा-गली में इतना शोर-शराबा क्यों है, क्या हुआ है...?
पति- कुछ नहीं हुआ है, फालतू लोग हैं...
तू पानी पीके के चुपचाप सो जा...
पत्नी- आपको मेरी सुंदरता ज्यादा अच्छी लगती है या मेरे संस्कार...?
पति- मुझे तो तेरी ये मजाक करने की आदत
बहुत अच्छी लगती है...!
Valentine's Jokes: वैलेंटाइन डे और पप्पू का दुख, पढ़िए मजेदार जोक्स
पत्नी टेबल पर चढ़ कर घर साफ करते-करते गाना गा रही थी...!
अगर तुम मिल जाओ... जमाना छोड़ देंगे हम...!
तभी पति ने भी गाना शुरू किया - अगर तुम गिर जाओ... दूसरी ढूंढ लेंगे हम...!
बेचारा पति अस्पताल में भर्ती है...!