Hindi Chutkule: आप को जीवन में सेहतमंद रहने के लिए हमेशा प्रसन्न रहना चाहिए। प्रसन्न रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो आप तरोताजा महसूस करते हैं और आपके आसपास का माहौल खुशनुमा रहता है। हंसी एक ऐसी दवा है जो आप कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद करती है। अगर आपको हंसने की कोई वजह नहीं मिल रही है, तो आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के मजेदार सफर पर...
Hindi Chutkule: साली- पत्नी किसे कहते हैं? जीजा ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब
साली- पत्नी किसे कहते हैं?
जीजा- साली जी जिसके घूरने भर से लौकी की सब्जी से पनीर का स्वाद आने लगे…उसे ही पत्नी कहते हैं।
एक बार बस के कंडक्टर ने चिंटू से पूछा - तुम हर रोज दरवाजे के पास ही खड़े रहते हो,
तुम्हारा बाप चौकीदार है क्या?
चिंटू बहुत ही शरारती था।
बोला- तुम हमेशा मुझसे पैसे मांगते रहते हो, तुम्हारा बाप भिखारी है क्या?
Jokes: टीचर- तुम इतनी देर से स्कूल क्यों आए हो? छात्र ने दिया झन्नाटेदार जवाब
पत्नी ने मायके से पति को फोन किया...
पत्नी- जी कैसे हैं आप?
पति- ठीक हूं।
पत्नी- मेरी याद आती है तो क्या करते हैं आप?
पति- तुम्हारी फेवरिट आइसक्रीम या तुम्हारी फेवरिट चॉकलेट खा लेता हूं और मेरी याद आने पर तुम क्या करती हो?
पत्नी- मैं भी एक क्वॉर्टर और तीन सिगरेट पीने के बाद एक पैकेट गुटखा खा लेती हूं।
आज के मजेदार जोक्स: पप्पू- 3 BHK का क्या रेट है? दुकान वाले ने दिया गजब का जवाब
एक आदमी ने महिला को साइकिल से टक्कर मार दी।
महिला गुस्से से- ब्रेक नहीं मार सकता था।
आदमी- पूरी साइकिल मार दी...अब ब्रेक क्या अलग से मारूं।