फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: संता- मुझे बताइए कि मैं कैसे अपने अंदर की कमियां ढूंढू? गुरुजी का जवाब पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

Sat, 23 Dec 2023 03:57 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 23 Dec 2023 03:57 PM IST
विज्ञापन
Funny Jokes: Teacher Student Jokes in Hindi Santa Banta Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Teacher Student Jokes in Hindi: जोक्स और चुटकुले आपके तनाव को कम करने का काम करते हैं। इससे आप प्रसन्न रहते हैं और सकारात्मक सोचते हैं। हर इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तनाव से दूर रहते हैं और हमेशा स्वस्थ रहते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।



एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया,
पत्नी ने पानी का गिलास दिया,
तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा
साइंस- 39, इंग्लिश- 46, मैथ्स...
आगे कुछ पढ़ने से पहले आदमी- ये मार्क्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?
नालायक है तू नालायक
पत्नी- अरे आप सुनो तो...
आदमी- तू चुप बैठ
तेरे लाड़- प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,
अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे मार्क्स लाता है...
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए खड़ा था..
पत्नी- अरे सुनो तो...
आदमी- तू चुप कर, एक शब्द भी मत बोल,
पत्नी इस बार तेज आवाज में- अरे सुनो पहले।
सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है...
फिर भयानक सन्नाटा...
 

Funny Jokes: Teacher Student Jokes in Hindi Santa Banta Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

एक बार बस के कंडक्टर ने चिंटू से पूछा - तुम हर रोज दरवाजे के पास ही खड़े रहते हो, 
तुम्हारा बाप चौकीदार है क्या? 
चिंटू बहुत ही शरारती था।
बोला - तुम हमेशा मुझसे पैसे मांगते रहते हो, तुम्हारा बाप भिखारी है क्या?
 

Funny Jokes: Teacher Student Jokes in Hindi Santa Banta Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

एक बार एक लड़की भगवान से मन्नत मांगती है... 
हे भगवान किसी समझदार लड़के को मेरा बॉयफ्रेंड बना दो 
भगवान बोले- अगर समझदार होगा तो वो इन सब लफड़ो में पड़ेगा ही नहीं जा बेटी घर जा।

Jija Sali Jokes: जीजा-साली के मजेदार चुटकुले पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए वायरल जोक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Jokes: Teacher Student Jokes in Hindi Santa Banta Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

एक आदमी ने महिला को साइकिल से टक्कर मार दी।
महिला गुस्से से- ब्रेक नहीं मार सकता था।
आदमी- पूरी साइकिल मार दी...अब ब्रेक क्या अलग से मारूं।

Hindi Jokes: पति- शादी से पहले तुम बहुत उपवास रखती थी अब क्या हो गया? पत्नी ने दिया गजब का जवाब

विज्ञापन
Funny Jokes: Teacher Student Jokes in Hindi Santa Banta Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

संता- गुरुजी मुझे बताइए कि मैं कैसे अपने अंदर की कमियां ढूंढू ?
गुरुजी - बेटा...बहुत आसान है शादी कर लो।
संता- उससे क्या होगा ?
गुरुजी- तुम्हारी पत्नी न केवल तुम्हारी बल्कि तुम्हारे पूरे खानदान की कमियां इतनी बार गिनवाएगी कि तुम्हें याद हो जाएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed