Latest Jokes in Hindi: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर इंसान के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते मुस्कुराते रहते हैं, तो किसी भी तरह के मानसिक तनाव व अवसाद जैसी समस्या से आपको छुटकारा मिल सकता है। इतना ही नहीं हंसी इंसान को कई गंभीर बीमारियों से भी बचा सकती है। सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी माना जाता है। कई बार लोगों को पास हंसने का कोई बहाना नहीं होता, जिसके चलते वह दिन भर उदास रहते हैं, लेकिन जोक्स और चुटकुले आपको कभी भी और कहीं भी हंसा सकते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का मजेदार सिलसिला...
Funny Jokes: टीचर- खाना खाने से पहले हाथ धोने चाहिए, लड़की का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा में एक छात्र कॉपी पर फूल बना रहा था...
टीचर - यह क्या कर रहे हो, फूल क्यों बना रहे हो?
छात्र - सर, यह फूल मेरी याददाश्त को समर्पित है, जो अभी-अभी गुजर गई।
एक बार दो चूहे के बच्चे बाइक पर जा रहे थे...
रास्ते में उन्हें शेर का बच्चा मिला... उसने कहा मुझे भी बिठा लो।
कुछ सोचने के बाद चूहे ने कहा...देख ले, वरना बाद में तेरी मम्मी बोलेंगी गुंडों के साथ घूमता है।
साली- जीजाजी ससुराल में दामाद को
सबसे ज्यादा सम्मान क्यों मिलता है?
जीजा - क्योंकि वो जानते हैं की यही वो महान आदमी है
जिसने घर के तूफान को सम्भाल के रखा हैं...
पति बाल कटवाकर घर आया।
पति- देखो, मैं तुमसे दस साल छोटा लगता हूं कि नहीं?
पत्नी- मुंडन करवा लेते तो लगता जैसे अभी पैदा हुए हो।