{"_id":"65438cc61ff92d4e610bc95b","slug":"funny-jokes-saas-damad-jokes-in-hindi-viral-chutkule-in-hindi-2023-11-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Funny Jokes: सास- दामाद से अगले जन्म में आप क्या बनोगे? दामाद ने दिया झन्नाटेदार जवाब","category":{"title":"Humour","title_hn":"हंसी-ठट्ठा","slug":"humour"}}
Funny Jokes: सास- दामाद से अगले जन्म में आप क्या बनोगे? दामाद ने दिया झन्नाटेदार जवाब
Funny Jokes: हंसने से मानसिक तनाव कह होता है और आपकी सहेत अच्छी रहती है। हंसने के एक नहीं कई फायदे हैं। हंसने से आप कई गंभीर बीमारियों से भी बचे रहते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी।
चिंटू- जल्दी से यहां एक ऐम्बुलेंस भेज दीजिये, मेरे दोस्त को एक गाड़ी ने टक्कर मार दी है।
उसकी नाक से खून बह रहा है। शायद उसकी टांग भी टूट गई है।
ऑपरेटर- आप किस जगह पर हैं, कृपया बता दीजिये।
चिंटू- कनॉट प्लेस में।
ऑपरेटर- आप मुझे स्पेलिंग बता दीजिये।
जवाब में कोई आवाज नहीं आई।
ऑपरेटर- सर क्या आपको मेरी आवाज आ रही है?
दूसरी तरफ से अभी भी कोई आवाज नहीं आई।
ऑपरेटर- सर प्लीज, जवाब दीजिये, क्या आप मुझे सुन रहे हैं?
चिंटू- हां-हां, माफ करना। मुझे कनॉट प्लेस की स्पेलिंग नहीं आती,
इसलिए मैं उसे घसीट कर मिंटो रोड पर ले आया हूं।
आप मिंटो रोड की स्पेलिंग लिखो।
2 of 5
जोक्स
- फोटो : iStock
सास- दामाद से अगले जन्म में आप क्या बनोगे?
दामाद- सासू मां मैं अगले जन्म में छिपकली बनूंगा।
सास- छिपकली क्यूं?
दामाद- क्योंकि मेरी बीवी छिपकली से बहुत डरती है।
3 of 5
जोक्स
- फोटो : iStock
कंजूस आदमी पंडित जी को कम पैसे देते हुए...
कोई ऐसा उपाय बताइए कि पैसा ही पैसा हो जाए...
पंडित जी- चिंता मत करो बालक एक ऐसा मंत्र बताउंगा जितनी बार बोलोगे उतनी बार धन की प्राप्ति होगी...
रोज किसी चौक-चौराहे पर जाओ और बोलो ''भगवान के नाम पर दे दे रे बाबा'।
पप्पू- इतनी देर से तुम क्या सोच रहे हो?
गप्पू- जानते हो कल रात की आंधी में एक टी शर्ट मेरे घर आकर गिर गई।
पप्पू- तो इसमें क्या हुआ?
गप्पू- सोच रहा हूं कि मैचिंग पैंट ले लूं या फिर एक और आंधी का इंतजार करूं।
मिंटू साइकिल से बाजार जा रहा था। एक विदेशी आदमी आया और उसने चिंटू को रोका।
विदेशी- मुझे ताज महल जाना है।
मिंटू- तो जा ना.... सबको बताता रहेगा तो पहुंचेगा कब?
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।