अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से इंसान मानसिक तनाव का शिकार नहीं होता है और इससे होने बीमारियां दूर रहती हैं। इसलिए इंसान के लिए हंसान बेहद जरूरी है। आज कल आपाधापी भरे जीवन में इंसान के पास इतना समय नहीं है कि वह अपने परिवार के साथ बैठक अपना दुख दर्द बांट सके। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
Funny Jokes: बॉस- क्या बात है आज तो बहुत सुन्दर लग रही हो? लड़की का जवाब सुनकर उड़ गए होश, पढ़िए ऐसे ही मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लड़की अपनी स्कूटी मैकेनिक के पास लेके गई।
लड़की-मुझे स्कूटी की सर्विस करानी है।
मैकेनिक-मैडम इंजन में ऑइल नहीं है।
और ब्रेक भी सही से काम नहीं कर रहे।
लड़की-अरे वो छोटी मोटी बातें होती रहती हैं।
पहले इसका शीशा ठीक करो प्लीज़...
एक अजनबी लड़की आधी रात को बिहारी वकील को फोनकर बोली...
लड़की-आप मेरा फ्रेंड बनेंगे
बिहारी वकील-हां क्यों नहीं, आपका नाम क्या है
लड़की-धारा
बिहारी वकील-कौन सी धारा 144 या 145
लड़की ने तुरंत फोन काट दिया...
मरीज- डॉक्टर साहब, क्या आपको यकीन है कि मुझे मलेरिया ही है ?
दरअसल मैंने एक मरीज के बारे में पढ़ा था कि
डॉक्टर उसका मलेरिया का इलाज करते रहे...
अंत में जब वह मरा तो पता चला कि उसे टायफाइड था।
डॉक्टर- चिन्ता मत करो, हमारे अस्पताल में ऐसा कभी नहीं होता।
हम अगर किसी का मलेरिया का इलाज करते हैं तो वह मलेरिया से ही मरता है !!!
गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद देहाती लड़का रोता हुआ मंदिर में जाकर भगवान से बोला...
लड़का- बिछड़ा यार मिला दे, ओ रब्बा...
भगवान बोले-बगल में हनुमान मंदिर है। वहीं, जाकर प्राथमिकी दर्ज कराओ...
माता सीता को उन्होंने ही ढूंढा था।