हसंने से इंसान को कई फायदे होते हैं। हंसने से इंसान का मन और शरीर दोनों प्रसन्न रहता है। मन प्रसन्न रहने से मानिसक तनाव की वजह से होने वाली बीमारियां इंसान से दूर रहती हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
कॉलेज में एक लड़की ने दाखिला लिया...
सारे लड़के-लड़कियों ने उसे चिढ़ाने के लिए बुआ कहना शुरू कर दिया।
कुछ दिनों तक तो उस बेचारी ने सहन किया।
अंत में उसने तंग आकर प्रिंसिपल से शिकायत कर दी।
लड़की की बात सुन कर प्रिंसिपल को बड़ा क्रोध आया
वह क्लास रूम में पहुंचे और बोले, जो भी इसे बुआ कहता है वह तुरन्त खड़ा हो जाए।
एक-एक करके सारी क्लास खड़ी हो गई।
केवल पप्पू बैठा रहा तो प्रिंसिपल ने बड़ी हैरानी के साथ उस से पूछा,क्यों पप्पू तुम क्यों बैठे हो?
क्या तुम इसे बुआ नहीं कहते?
पप्पू ने ठंडी सांस भरकर कहा-सर! मैं इस क्लास का फूफा हूं।
2 of 5
आज के मजेदार जोक्स
- फोटो : istock
एक औरत थाली लेके मंदिर जा रही थी अचानक एक आदमी आता है और बोलता है
आदमी-बहन जी पिंकी आपकी ही बेटी हैं ना ?
औरत-हां तो
आदमी-आपको पता है आपकी बेटी कॉलेज जाने के बहाने कहां जाती है
औरत-मेरे को क्या
आदमी-लेकिन वो तो आपकी बेटी है
औरत-तो फिर तेरे को क्या
3 of 5
आज के मजेदार जोक्स
- फोटो : istock
खूबसूरत लड़की के मुंह में थर्मामीटर रख देहाती डॉक्टर बोला...
डॉक्टर- कुछ देर तक चुपचाप रहना है...
यह देख लड़की का प्रेमी बाला...
यह कितने की चीज़ है और कहां मिलती है।
4 of 5
आज के मजेदार जोक्स
- फोटो : istock
राकेश- यार तू अपनी बीवी को किस नाम से बुलाता है?
रमेश- गूगल डार्लिंग
राकेश- ये कैसा नाम हुआ।
रमेश- क्या करूं, सवाल एक करता हूं और जवाब 100 मिलते हैं।
5 of 5
आज के मजेदार जोक्स
- फोटो : istock
पत्नी- प्लीज इस बार मेरे बर्थडे पर मुझे एप्पल या ब्लैकबेरी दिला देना।
पति- अरे तू ककड़ी और खीरा खा, सीजन इसी का चल रहा है।