भागदौड़ भरी जिंदगी और बढ़ते कंपटीशन के दौर में इंसान इतना बिजी हो गया है कि उसके पास पल भर का भी सुकून नहीं बचा है। जिसे देखो तनाव में जी रहा है। ऐसे में कोमल भावनाओं की टूटती इन कड़ियों के बीच खुश रहने के लिए हमारे पास एक उम्दा उपाय है चुटकुले। चुटकुले हंसने-हंसाने में हमारी मदद करते हैं। खुश रहने से न सिर्फ आसपास की फिजा खुशनुमा बनती है, बल्कि हम बेहतर मानसिक, शारीरिक, सामाजिक जीवन जीने में भी सक्षम होते हैं। साथ ही खुश रहने वाला व्यक्ति सभी को लोकप्रिय होता है। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ बेहतरीन जोक्स जो हंसने में आपकी मदद करेंगे।
Funny Jokes: 70 साल की बुज़ुर्ग महिला चली पति से तलाक लेने, वजह जानकर लोटपोट हो जाएंगे आप, पढ़िए धमाकेदार जोक्स
बैंक मैनेजर- कैश खत्म हो गया है कल आना।
रामू- लेकिन मुझे मेरे पैसे अभी चाहिए।
मैनेजर- देखिए आप गुस्सा मत करिए, शांति से बात कीजिए।
रामू- ठीक है बुलाओ शांति को, आज तो मैं उसी से बात करूंगा।
टीचर- तुम पढ़ाई पर ध्यान क्यों नहीं देते?
स्टूडेंट- क्योंकि पढ़ाई सिर्फ दो वजहों से की जाती है।
टीचर- अच्छा जनाब, कौन सी हैं वो दो वजहें, जरा बताओ तो?
स्टूडेंट- या तो डर से या शौक से, मैं बिना वजह कोई शौक रखता नहीं और डरता तो मैं किसी से भी नहीं....
गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद देहाती लड़का रोता हुआ मंदिर में जाकर भगवान से बोला...
लड़का- बिछड़ा यार मिला दे, ओ रब्बा...
भगवान बोले- बगल में हनुमान मंदिर है। वहीं, जाकर प्राथमिकी दर्ज कराओ...
माता सीता को उन्होंने ही ढूंढा था।
पिता- पढ़ ले नालायक, कभी तूने अपनी कोई बुक खोलकर भी देखी है।
बेटा- हां पापा देखी है, बल्कि रोज देखता हूं उसे।
पिता- कौन सी बुक पढऩे लगा है तू?
बेटा- फेसबुक।