{"_id":"6587f523542e85595709619b","slug":"funny-jokes-father-son-jokes-in-hindi-majedar-chutkule-in-hindi-2023-12-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Funny Jokes: बेटा- मुझे शादी नहीं करनी, सभी औरतों से डर लगता है, पिता ने दी गजब की सलाह","category":{"title":"Humour","title_hn":"हंसी-ठट्ठा","slug":"humour"}}
Funny Jokes: बेटा- मुझे शादी नहीं करनी, सभी औरतों से डर लगता है, पिता ने दी गजब की सलाह
Funny Jokes: हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है। इसके साथ ही वह दिल की कई बीमारियों से बचा रहता है। यही वह है कि लोगों को नियमित रूप से हर दिन हंसने की सलाह दी जाती है। अगर आपको लगता है कि आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं तो, आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं।
एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया,
पत्नी ने पानी का गिलास दिया,
तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा
साइंस- 39, इंग्लिश- 46, मैथ्स...
आगे कुछ पढ़ने से पहले आदमी- ये मार्क्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?
नालायक है तू नालायक
पत्नी- अरे आप सुनो तो...
आदमी- तू चुप बैठ
तेरे लाड़- प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,
अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे मार्क्स लाता है...
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए खड़ा था..
पत्नी- अरे सुनो तो...
आदमी- तू चुप कर, एक शब्द भी मत बोल,
पत्नी इस बार तेज आवाज में- अरे सुनो पहले।
सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है...
फिर भयानक सन्नाटा...
2 of 5
जोक्स
- फोटो : iStock
बेटा- मुझे शादी नहीं करनी! मुझे सभी औरतों से डर लगता है!
पिता- कर ले बेटा! फिर एक ही औरत से डर लगेगा, बाकी सब अच्छी लगेंगी।
3 of 5
जोक्स
- फोटो : iStock
एक छोटे शहर का लड़का दिल्ली घूमने गया,
अपने शहर वापस आया और अपने दोस्तों से बोला पता है जितनी भीड़ दिल्ली वालों की शादी में होती है,
उससे ज्यादा भीड़ तो अपने यहां तब होती है जब खराब ट्रांसफॉर्मर ठीक होता है।
पति- मेरे सीने में बहुत दर्द हो रहा है, जल्दी से एम्बुलेंस के लिए फोन लगाओ।
पत्नी - हां, लगाती हूं जल्दी अपने मोबाइल का पासवर्ड बताओ।
पति - रहने दो, अब थोड़ा ठीक लग रहा है...!
दामाद- आज से मैं रोटी नहीं चावल खाऊंगा।
सास - ऐसा क्यों?
दामाद - मोहल्ले वालों के ताने सुनकर थक गया हूं।
रोज कहते हैं कि ससुराल वालों की रोटी तोड़ता हूं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।