Funny Jokes: जब दर्जी के बस में चढ़ते ही उतर गई सभी सवारी, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
एक दर्जी बस में चढ़ा तो उसके पास फोन आया फोन उठाते ही बोला- तू हाथ काटकर रख, गला मैं आकर काटूंगा,
इतना सुनकर पूरी बस खाली हो गई!
मम्मी- बेटा इंसान की जान कहां से निकलती है?
बेटा- खिड़की से,
मम्मी- वो कैसे?
बेटा- कल आपने घर की बैल बजाई तो पापा ने पड़ोसन से कहा जान तुम खिड़की से निकल जाओ...
एक नए शादीशुदा जोड़े के घर कोई मेहमान बनकर आया,
दोनों पति-पत्नी ने बढ-चढकर उनका स्वागत किया
चार-पांच दिन रहकर अतिथि चले गए
पत्नी (पति से)- क्यों जी, वे तुम्हारे कौन से रिश्तेदार थे?
पति यह सुनकर बेहोश हो गया, होश में आने के बाद…
पति- मैं तो समझ रहा था कि वे तुम्हारे रिश्तेदार हैं....
एक आदमी ने खूब शराब पी और उसके बाद आइने में अपनी शक्ल देखने लगा,
शक्ल देखते हुए वो खुद से बोला, ‘अरे..! इस आदमी को तो कहीं देखा है..’
बहुत देर बाद जब उसे याद आया तो वो फिर अपने आप से बोला, ‘अरे याद आया..
यह कमबख्त वही है, जो मेरी शादी की फोटो में मेरी बीवी के साथ बैठा है...’