फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: पिता ने बेटे से कही ऐसी बात जानकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Sun, 10 Sep 2023 01:32 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sun, 10 Sep 2023 01:32 PM IST
विज्ञापन
Father Son funny jokes in hindi read best chutkule jokes of the day
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala

Funny Jokes In Hindi: आज के समय में लोगों के पास खुद के लिए भी समय नहीं होता है। अगर ऐसे में भी आप स्वस्थ जीवन जीना चाहते हैं तो आपको अपने दिन में थोड़ा समय निकाल के हंसना जरूर चाहिए। हंसने से हमारे शरीर को कई सारे फायदे मिलते हैं। हंसने से हमारा मन शांत और तनाव मुक्त रहता है। इससे आपकी कई परेशानियां दूर हो जाती है। साथ ही आपके आस-पास के लोग भी बेहद खुश रहते हैं। इसलिए हम आपको लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स...



बस का इंतजार करते हुए मिंकी ने अपने दोस्त मौंटी से पूछा
कौन ज्यादा संतुष्ट है, जिसके पास दस बच्चे हैं
या फिर जिसके पास दस लाख रुपये हैं?
मोंटी- जिसके पास दस बच्चे हैं।
मिंकी– वह कैसे?
मोंटी- जिसके दस बच्चे हैं, वह और अधिक नहीं चाहता,
जबकि जिसके पास दस लाख रुपये हैं, वह और ज्यादा चाहता है।
आस-पास खड़े लोगों ने बजाईं तालियां।

Father Son funny jokes in hindi read best chutkule jokes of the day
जोक्स - फोटो : Twitter
टीचर छात्रों से - कांटे भरे रास्तों पर आपका साथ कौन देगा?
चम्पू- सर चप्पल।
फिर क्या टीचर ने चप्पल से की चम्पू की जोरदार कुटाई।
Father Son funny jokes in hindi read best chutkule jokes of the day
जोक्स - फोटो : iStock
भिखारी (अपने बेटे से)- बेटे, यदि हमारी सात लाख की लॉटरी लग गई
तो सबसे पहले मकान खरीदूंगा, फिर अपने और तुम सबके लिए नए-नए
कपड़े सिलवाऊंगा, इसके अलावा।
बेटा (पिता की बात बीच में काटते हुए) – इसके अलावा पापा एक कार
खरीद लेना। हम लोग उसमें बैठकर भीख मांगने चला करेंगे, क्योंकि मैं
पैदल चलते-चलते थक जाता हूं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Father Son funny jokes in hindi read best chutkule jokes of the day
बेटा- पिता जी, आप बहुत किस्मत वाले हैं?
पिता जी- वो कैसे बेटा?
बेटा- क्योंकि मैं फेल हो गया हूं,
आपको मेरे लिए नई किताबें नहीं खरीदनी पड़ेंगी।
 
विज्ञापन
Father Son funny jokes in hindi read best chutkule jokes of the day
जोक्स - फोटो : iStock
एक बार टिल्लू डॉक्टर के पास गया
डॉक्टर - कौन सा ग्रुप है आपका?
टिल्लू- जी नादान परिंदे।
डॉक्टर - ब्लड ग्रुप पूछ रहा हूं, 'व्हाटसएप के कीड़े'!
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed