फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: एक अमेरिकन डॉक्टर को भारत आकर पड़ा दिल का दौरा, वजह पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Fri, 02 Jan 2026 08:02 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 02 Jan 2026 08:02 PM IST
सार

Funny Jokes: सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना बहुत जरूरी है। ऐसे में जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार साबित होते हैं।

विज्ञापन
Doctor Patient Chutkule Pati Patni Viral Jokes Whatsapp Hindi Jokes Jija Sali Comedy Jokes Girl Boy New Jokes
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik

Jokes In Hindi: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला....



एक अमेरिकन डॉक्टर भारत आया 
बस स्टैंड के पास एक बुक स्टॉल पर
किताब देखते ही उसे दिल का दौरा पड़ गया
20 रुपये कि उस किताब का नाम था-
30 दिन में डॉक्टर कैसे बनें? 

Doctor Patient Chutkule Pati Patni Viral Jokes Whatsapp Hindi Jokes Jija Sali Comedy Jokes Girl Boy New Jokes
फनी जोक्स - फोटो : freepik
गर्लफ्रेंड- जानू तुम सिगरेट-शराब पीना छोड़ दो
बॉयफ्रेंड- छोड़ दिया
गर्लफ्रेंड- आज से रोजाना मंदिर जाना शुरू कर दो
बॉयफ्रेंड- ठीक है
गर्लफ्रेंड- सो स्वीट जानू, मुझसे शादी करोगे?
बॉयफ्रेंड- इतना सुधरने के बाद भी मैं तुझसे शादी करुंगा....


लड़की ने फेसबुक पर लिखा- 'धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना' 
थोड़ी देर बाद लड़के का कमेंट आया- धीरे-धीरे ही आ रहा था,
तेरे मोहल्ले वालों ने चोर समझकर पीट दिया......
Doctor Patient Chutkule Pati Patni Viral Jokes Whatsapp Hindi Jokes Jija Sali Comedy Jokes Girl Boy New Jokes
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
एक आदमी 12 साल बाद जेल से छूटकर मैले कुचैले कपड़ों में 
बहुत थका हुआ सीधे अपने घर पहुंचा
घर पहुंचते ही पत्नी चिल्ला कर बोली-कहां घूम रहे थे इतनी देर?
आपकी रिहाई तो 2 घंटे पहले ही हो गई थी ना?
आदमी वापस जेल चला गया.....


Comedy Jokes: सास से दामाद- सुबह वाले बड़े गिलास की तबीयत खराब है क्या? फिर जो हुआ पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट


Funny Jokes: अब तुम्हारी शादी कर देते हैं, बेटी का जवाब सुनकर पिता के उड़े होश

विज्ञापन
विज्ञापन
Doctor Patient Chutkule Pati Patni Viral Jokes Whatsapp Hindi Jokes Jija Sali Comedy Jokes Girl Boy New Jokes
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
चिंटू शराब पीकर बस में चढ़ा और एक
साधू बाबा के पास बैठ गया
साधू चिंटू को नशे में देखकर कहते हैं
बेटा तुम नरक के रास्ते पर जा रहे हो
इतना सूनते ही चिंटू जोर-जोर से चिल्लाने लगा,
ओय रोको रोको, मुझे कहीं और जाना था,
लगता है मैं गलत बस में चढ़ गया हूं.....


एक बाबा ने घर के अंदर आवाज लगाई,
बहन रोटी दे दो, बाबा भूखा है
अंदर से आवाज आई,
तेरी बहन मायके गयी है,
आज तेरा जीजा भी भूखा है.....
विज्ञापन
Doctor Patient Chutkule Pati Patni Viral Jokes Whatsapp Hindi Jokes Jija Sali Comedy Jokes Girl Boy New Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
देवर- भाभी मुझे जिंदगी से बहुत प्यार है, 
उम्र लंबी करने का कोई तरीका बताइए?
भाभी- शादी कर लो तुम
देवर- इससे उम्र लंबी हो जाएगी क्या?
भाभी- नहीं, पर इससे दो फायदे जरुर होंगे
एक तो लंबी जिंदगी की चाहत खत्म हो जाएगी और 
दूसरा जो बची खुची जिंदगी होगी, वो लंबी लगने लगेगी.....

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed