फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: जब मरीज ने दे डाली डॉक्टर को सलाह, पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Mon, 30 Jan 2023 05:41 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 30 Jan 2023 05:41 PM IST
विज्ञापन
Doctor and Patient Funny Chutkule Read Hospital Nurse Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Funny Jokes: जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। अगर हम प्रसन्न रहते हैं और तनाव से मुक्त रहते हैं। इसके साथ ही हमारा चेहरा चमकता रहता है। चेहरे की हल्की सी हंसी खूबसूरती में चार-चांद लगा देती है। इसलिए हर दिन हंसना बहुत जरूरी होता है। हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ जोक्स जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...



एक लड़की की नई शादी हुई और वो ससुराल गई। उसने अपने ससुर से कहा- बाबू जी इलायची खत्म हो गयी है, बाजार से ले आइएगा..
ससुर- बेटा तुम्हारी सास का नाम इलायची है और इस तरह बड़ों का नाम नहीं लिया जाता..
बहू- जी ठीक है बाबूजी, मैं आगे से ध्यान रखूंगी…
अगली बार इलायची खत्म होने पर..
बहू- पिता जी, मां जी खत्म हो गई हैं, बजार से लेते आना
ससुर बेहोश….

Doctor and Patient Funny Chutkule Read Hospital Nurse Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

जब मरीज ने दे दी डॉक्टर को सलाह
मरीज- ऑपरेशन सही से करियेगा
डॉक्टर- ऐसा क्यों कहा
मरीज- क्यूंकि सर्जन और विसर्जन में थोड़ा सा ही फर्क है।
यदि ऑपरेशन सही से हो गया तो आप सर्जन और यदि आपका हाथ हिल गया तो फिर मेरा विसर्जन
 

Doctor and Patient Funny Chutkule Read Hospital Nurse Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

बंटू- जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, दिन-प्रतिदिन इंसान रईस बनता जाता है...!
घंटु- वो कैसे...?
बंटू- बूढ़े होने पर चांदी बालों में, सोना दांतों में, मोती आखों में
शुगर खून में और महंगे पत्थर किडनी में पाए जाने लगते हैं...!
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Doctor and Patient Funny Chutkule Read Hospital Nurse Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

टीचर- तुम्हारी इंग्लिश बहुत कमजोर है।
स्टूडेंट- क्यों झूठ बोल रही हो टीचर?
टीचर- अच्छा ये बताओ बहरे को इंग्लिश में क्या कहते हैं?
स्टूडेंट- उसे इंग्लिश में कुछ भी बोल दो कौन सा उसे सुनाई देने वाला है।
पूरी क्लास जोर-जोर से हंसने लगी।
 

विज्ञापन
Doctor and Patient Funny Chutkule Read Hospital Nurse Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

गर्लफ्रेंड (गुस्साते हुए)- इतना लेट क्यों हो गए? मैं कबसे वेट कर रही हूं। 
बॉयफ्रेंड- बॉस ने रोक लिया था, उनके साथ डिनर कर रहा था।
गर्लफ्रेंड- अच्छा क्या खाया?
बॉयफ्रेंड- गालियां

Funny Jokes: टीचर- तुम्हारी इंग्लिश बहुत कमजोर है, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकंगी हंसी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed