फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Desi Jokes: पुलिस- तुमने इन 10 लोगों को कैसे मारा? चोर का जवाब पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी

Mon, 21 Oct 2024 06:17 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Mon, 21 Oct 2024 06:17 PM IST
विज्ञापन
Desi chutkule in hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला

Viral Jokes: इंसान के अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोज थोड़ी देर हंसना बहुत जरूरी होता है। अगर कोई व्यक्ति काम की बोझ से या फिर सामाजिक दबाव की वजह से परेशान है तो मानसिक तनाव होना बहुत आम बात है। हंसने से मानसिक तनाव कम होता है और साथ ही इंसान का मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। अगर मन प्रसन्न रहता है तो दिन अच्छा बीतता है और चेहरे पर खुशी रहती है। इसलिए हम सभी को दिन में एक बार जरूर हंसना चाहिए जिससे मानसिक तनाव की वजह से होने वाली बीमारियों से बचा जा सके। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए  चोर पुलिस के कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला...



पुलिस- तुमने इन 10 लोगों को कैसे मारा?
चोर- पुलिस जी गड्डी के ब्रेक फेल हो गए थे 
सामने देखा तो एक तरफ से दो आदमी आ रहे थे और दूसरी तरफ से एक बारात जा रही थी!
अब आप ही बताओ में गड्डी किधर मोड़ता?
पुलिस- जिस तरफ से दो आदमी आ रहे थे नुकसान कम होता!
चोर- बिल्कुल सही... मैंने भी यही सोचा था 
लेकिन वह दोनों मेरी गड्डी देखकर बारात में घुस गए!
चोर की बात सुनकर पुलिस वाले ने सन्न रह गए।

Desi chutkule in hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

वकील - हत्या की रात तुम्हारे पति के अंतिम शब्द?
पत्नी - मेरा चश्मा कहां है संगीता?
वकील - तो इसमें मारने वाली क्या बात थी?
पत्नी - मेरा नाम रंजना है।
पूरा कोर्ट खामोश!

Desi chutkule in hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
जेलर- सुना है तुम शायर हो…कुछ सुनाओ फिर!
कैदी- गम-ए-उल्फत में जो कट रही जिंदगी हमारी,
जिस दिन जमानत हुई जिंदगी खत्म तुम्हारी…!!
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Desi chutkule in hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
जज- तुमने पुलिस अधिकारी की जेब में जलती माचिस की तीली क्यों रखी?
चोर- उसने ही कहा था कि अगर जमानत चाहते हो तो पहले जेब गरम करो।
फिर क्या चोर की खूब पिटाई हुई
 
विज्ञापन
Desi chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
जज- घर में मालिक के रहते हुए तुमने चोरी कैसे की?
चिंटू- जज साहब आपकी अच्छी नौकरी है, अच्छी सैलरी है...
फिर आप ये सब सीख कर क्या करेंगे...?
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed