Comedy Jokes: इंसान के लिए हंसी एक दवा की तरह है। सेहतमंद रहने के लिए इंसान को यह दवा बहुत जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट और योग गुरु भी लोगों को सलाह देते हैं कि स्वस्थ रहने के लिए हंसा करें। इसलिए हम सभी को कम से कम दिन में एक बार तो जरूर हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला..
Comedy Jokes: इन जोक्स को पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए वायरल चुटकुले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंकल - बेटा क्या करते हो...?
लड़का - नारी सम्मान सेवा पर काम कर रहा हूं...!
अंकल- सोशल वर्कर हो...?
लड़का- नहीं अंकल फेसबुक पर सब लड़कियों की फोटो लाइक करता हूं….!!!
पांच साल का बच्चा - आई लव यू मां...!
मां- आई लव यू टू बेटा...!
16 साल का लड़का- आई लव यू मॉम।
मां- सॉरी बेटा, पैसे नहीं हैं...!
25 साल का लड़का- आई लव यू मां...
मां- कौन है वो चुड़ैल..? कहां रहती है..?
35 साल का आदमी- आई लव यू मां...
मां- बेटा मैंने पहले ही बोला था, उस लड़की से शादी मत करना..!
और सबसे बढ़िया..
55 साल का आदमी- आई लव यू मां...
मां- बेटा, मैं किसी भी कागज पर साइन नहीं करूंगी...!
अध्यापक ने एक छात्र से पूछा - बताओ, शाहजहां कौन था...?
छात्र- जी, वह एक मजदूर था...
अध्यापक- कैसे...?
छात्र- आपने ही तो कहा था कि शाहजहां ने कई
इमारतों का निर्माण किया था...!!!
किडनैपर - तुम्हारा बेटा अब हमारे कब्जे में है...!
मां- बात करवाना जरा उससे...
किडनैपर ने बेटे को फोन दिया...
मां- तू वहां क्या कर रहा है, अब धनिया लाके कौन देगा मुझे..?
Funny Jokes: जब शादी के लिए लड़की देखने पहुंचा संता, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी