Comedy Jokes: हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है। इसके साथ ही आपके आसपास का माहौल खुशनुमा बना रहता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले लेकर आए हैं।
शाम को बाजार में भीड़ थी
इसी भीड़ में पति-पत्नी एक दूसरे से लड़ने में व्यस्त थे और लगभग 100 लोग उनके इस तमाशे का मजा ले रहे थे, कुछ इसका वीडियो बनाने में लगे थे......
बात कुछ यूं थी कि पत्नी जिद कर रही थी अपने पति से कि आज आप कार खरीद ही लीजिए.....
मैं थक गई हूं आपकी मोटर साइकिल पर बैठ बैठ कर......
पति ने कहा- ओए पागल औरत तमाशा ना बना मेरा दुनिया के सामने, मोटर साइकिल की चाभी मुझे दे....
पत्नी- नहीं, तुम्हारे पास इतना पैसा है, आज कार लोगे तो ही घर जाऊंगी....
पति- अच्छा तो ले लूंगा, अब चाभी दो....
पत्नी- नहीं दूंगी
पति- अच्छा, मत दो, मैं ताला ही तोड़ देता हूं
पत्नी ने कहा- तोड़ दो लेकिन ना चाभी मिलेगी ना मैं साथ जाऊंगी
पति बोला- अच्छा तो मैं फिर चलता हूं...
साली- जीजा अगले जन्म में क्या बनोगे?
जीजा- जी छिपकली बनूंगा।
साली- वो क्यों?
जीजा- क्योंकि आपकी बहन सिर्फ छिपकली से ही डरती है
फिर क्या साली ने अपनी दीदी को यह बात बता दी और जीजा जी को हो गई धुनाई
3 of 6
जोक्स इन हिंदी
- फोटो : Adobe Stock
मास्टर- बेटा कोई प्यार वाली शायरी सुनाओ।
छात्र- मोटा मरता मोटी पर, भूखा मरता रोटी पर, मास्टरजी की है दो बेटी और मै मरता हूं छोटी पर।
मास्टर जी बेहोश।
आज के मजेदार जोक्स: पतिदेव ने पत्नी को बताया वजन कम करने का गजब उपाय, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
4 of 6
जोक्स इन हिंदी
- फोटो : Adobe Stock
संता ने कंडक्टर से पूछा- आप कितने घंटे बस में रहते हो?
कंडक्टर- जी 24 घंटे।
आदमी- वो कैसे?
कंडक्टर- देखिये, 8 घंटे तो सिटी बस में रहता हूं और बाकी के 16 घंटे बीवी के बस में रहता हूं।
Jokes, Chutkule in Hindi: मरीज से डॉक्टर- शराब पीना बंद किया या नहीं? फिर जो हुआ जानकर लगाएंगे ठहाके
टीचर- तुम तो पढ़ाई में बहुत कमजोर हो। मैं तुम्हारी उम्र में गणित के इससे भी कठिन सवाल हल कर लेता था।
टीटू- आपको अच्छे टीचर मिल गए होंगे सर, सबकी किस्मत इतनी अच्छी नहीं होती।