फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Comedy Jokes: साली ने बताई ऐसी बात कि जीजा को पूरी रात नहीं आई नींद, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Sat, 23 Aug 2025 04:56 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 23 Aug 2025 04:56 PM IST
सार

Comedy Jokes:  अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं।

विज्ञापन
Comedy Jokes Jija Sali Funny Jokes in Hindi chutkule in hindi
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik

Comedy Jokes:  अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...



मास्टर जी- पप्पू, तुम्हारे पड़ोस के दादाजी आजकल दिखाई नहीं दे रहे हैं...?
पप्पू- सर वो गुजर गए...!
मास्टर जी- अरे, क्या हुआ था उन्हें...?
पप्पू- वो टीवी पर योग सीखाने वाले बाबा को देखकर योगा कर रहे थे...!
मास्टर जी- अच्छा, फिर...?
पप्पू- बाबा ने निर्देश दिया गहरी सांस अंदर लो और जब मैं कहूं तब बाहर छोड़ना...
मास्टर जी- अच्छा फिर...?
पप्पू-  फिर क्या अचानक लाइट चली गई और
तीन घंटे बाद जब लाइट आई तब तक दादाजी चल बसे थे...!

Comedy Jokes Jija Sali Funny Jokes in Hindi chutkule in hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik


जीजा जी- ओह माय गॉड एक्सरे में तुम्हारी हड्डी टूटी हुई है
साली साहिबा- चलो भगवान की कृपा है कि एक्सरे में ही हड्डी टूटी है
अगर सच में टूटी होती तो काफी खर्चा हो जाता
साली साहिबा की बात सुनकर जीजा जी को पूरी रात नींद नहीं आई
 

Comedy Jokes Jija Sali Funny Jokes in Hindi chutkule in hindi
फनी जोक्स - फोटो : freepik

मम्मी- चिंटू, रिजल्ट का क्या हुआ?
चिंटू- मास्टर जी ने कहा है कि एक और साल इसी क्लास में पढ़ना होगा
मम्मी- शाबाश, चाहे 2-3 साल और लग जाए, लेकिन फेल मत होना।

Jokes in Hindi: चिंटू- यार, बीवी के बर्थडे याद करने का तरीका बताओ, पिंटू का जवाब सुनते ही हुआ बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
Comedy Jokes Jija Sali Funny Jokes in Hindi chutkule in hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

पत्नी- तुम हर बात में मेरे मायके वालों को बीच में क्यों लाते हो?
पति- देखो जब टीवी में खराबी आती है तो कोई टीवी को थोड़े ही बोलता है...
गाली तो कंपनी वाले ही खाते हैं.
पति की बात सुनकर पत्नी गुस्से से लाल हो गई।

Hindi Chutkule: गर्लफ्रेंड : कुछ रोमांटिक बातें करो ना? फिर बॉयफ्रेंड ने कही ऐसी बात की सुनकर पारा हुआ हाई

विज्ञापन
Comedy Jokes Jija Sali Funny Jokes in Hindi chutkule in hindi
फनी जोक्स - फोटो : freepik

पुलिस- हम पुलिस वाले हैं दरवाजा खोलो
चिंटू- क्यों?
पुलिस- हमें कुछ बात करनी है।
चिंटू- तुम लोग कितने हो?
पुलिस- हम तीन हैं।
चिंटू- तो आपस में बात कर लो, मेरे पास टाइम नहीं है।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed