फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes Hindi: मरीज- साहब पर्चे में ये पहली दवा कौन सी है? डॉक्टर का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Sun, 20 Jul 2025 05:45 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 20 Jul 2025 05:45 PM IST
सार

Jokes Hindi: अगर आप हंसते रहते हैं, तो बड़ी से बड़ी परेशानियां आसानी से हल हो जाती हैं। हंसने से आपका मन शांत रहता है और आप जीवन में सही फैसले लेते हैं। इसके साथ ही हंसने से आप मानसिक तनाव से बचे रहते हैं और कई बीमारियां आसे दूर रहती हैं।

विज्ञापन
best jokes doctor patient jokes in hindi funny jokes in hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

Jokes Hindi: अगर आप हंसते रहते हैं, तो बड़ी से बड़ी परेशानियां आसानी से हल हो जाती हैं। हंसने से आपका मन शांत रहता है और आप जीवन में सही फैसले लेते हैं। इसके साथ ही हंसने से आप मानसिक तनाव से बचे रहते हैं और कई बीमारियां आसे दूर रहती हैं। हंसने में आप जोक्स (Jokes) और चुटकुलों (Chutkule) की मदद ले सकते हैं। आपको हंसाने के लिए हम कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते रहते हैं और हंसाने का सिलसिला... 



सेल्समैन- मैडम, मेरे पास एक ऐसी किताब है,
जिसमें पतियों के देर रात तक घर से बाहर रहने के 100 बहाने बताए गए हैं,
क्या आप इस किताब को खरीदना चाहेंगी...?
महिला- मैं इस किताब को खरीदूं ऐसा आपको क्यों लगता है...?
सेल्समैन- मैडम, क्योंकि इस किताब की एक प्रति
आज सुबह ही मैंने आपके पति को बेची है...!
 

best jokes doctor patient jokes in hindi funny jokes in hindi
Funny Jokes - फोटो : freepik

मरीज- डॉक्टर साहब पर्चे में ये पहली दवा कौन सी है? 
डॉक्टर- ये दवा नहीं है, मैं तो पेन चलाकर देख रहा था कि चल रहा है या नहीं। 

 

best jokes doctor patient jokes in hindi funny jokes in hindi
वायरल जोक्स - फोटो : freepik

मरीज- मुझे अपनी आंखों के सामने धब्बे से दिखाई देते हैं। 
डॉक्टर- क्या नये चश्मे से कोई फायदा नहीं हुआ? 
मरीज- हां हुआ है न, अब वो धब्बे ज्यादा साफ दिखाई देते हैं।

आज के मजेदार जोक्स: वकील- हत्या की रात तुम्हारे पति के अंतिम शब्द? महिला का जवाब सुनकर पूरा कोर्ट खामोश

विज्ञापन
विज्ञापन
best jokes doctor patient jokes in hindi funny jokes in hindi
Funny jokes - फोटो : freepik

बीवी ने पति को मैसेज किया- आपको पड़ोसन कैसी लगती है...? 
बीवी को खुश करने के लिए पति ने रिप्लाई किया -
एकदम बंदरिया जैसी...! 
बीवी - ठीक है तो आते समय मेरे लिए दो साड़ी लेते आना, नहीं तो ये मैसेज पड़ोसन को दिखा दूंगी...!

Hindi Jokes: टीचर- संगठन में ही शक्ति है का एक अच्छा सा उदाहरण दो? छात्र का जवाब सुनकर हो गए बेहोश
 

विज्ञापन
best jokes doctor patient jokes in hindi funny jokes in hindi
वायरल जोक्स - फोटो : freepik

क्लास में टीचर ने बंता से कहा
खड़े हो जाओ, और 1 से लेकर 10 तक गिनती सुनाओ।
बंता खड़े होकर बोला-
1, 2, 3, 4, 6 , 7, 8, 9, 10..
टीचर बोली- 5 कहां है।
बंता- मैडम जी वो मर गया।
टीचर बोली- मर गया, मतलब।
मैडम जी सुबह रेडियो पे आया कि एक हादसे में 5 की मौत हो गई।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed