Year Ender 2023: माधुरी दीक्षित से लेकर शिल्पा शेट्टी तक ने इस साल सीक्विन साड़ी को दी प्राथमिकता, देखें लुक
2023 में हैवी साड़ियों को छोड़ अभिनेत्रियों ने सीक्विन साड़ी को प्राथमिकता दी। इस तरह की साड़ी में काफी ग्लैमरस लुक मिलता है।
माधुरी दीक्षित
धक-धक गर्ल का साड़ी लुक हर किसी को काफी पसंद आता है। वैसे तो वो अक्सर सिल्क की साड़ी पहनें नजर आती हैं, लेकिन इस साल उन्होंने कई मौकों पर सीक्विन साड़ी को प्राथमिकता दी थी। इस साड़ी में वो भी बेहद खूबसूरत दिख रहीं थीं।
शिल्पा शेट्टी
हमेशा अपने साड़ी लुक से लोगों का दिल जीतने वालीं अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का अंदाज किसी से छिपा नहीं हैं। वो साड़ी में एलिगेंट के साथ-साथ ग्लैमरस लुक तक दिखा चुकी हैं। कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने सीक्विन फैब्रिक की इंडो वेस्टर्न साड़ी में अपना ग्लैमरस अंदाज दिखाया था। इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने कानों में नगों वाले ईयररिंग पहने थे, और हाथों में खूबसूरत सा ब्रेसलेट पहना था।
शनाया कपूर
शनाया का ये सीक्विन साड़ी लुक देखने में काफी ज्यादा ग्लैमरस था। इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने अपने बालों को स्ट्रेट किया हुआ है। इसके साथ ही स्लीवलेस ब्लाउज के साथ इसका लुक और ज्यादा निखरकर आ रहा है। अपने लुुक को पूरा करने के लिए शनाया ने आई मेकअप को हैवी करते हुए बाकी मेकअप को लाइट रखा था।
रकुल प्रीत सिंह
एक्ट्रेस का लुक लोगों को काफी पसंद आया था। रकुल प्रीत सिंह इस साड़ी में काफी ग्लैमरस दिख रहीं हैं। अपने लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने अपने बालों को स्लीक स्टाइल में कैरी किया था। कानों में हैवी इयररिंग्स उनके लुक में चांर चांद लगा रहे थे।