What Is Pastel Colour: एक समय था, जब लोगों को चटक रंग पसंद आते थे। शादी-विवाह से लेकर लोग दफ्तर और पार्टियों तक में डार्क रंग पहनना पसंद करते थे। लेकिन समय बदल रहा है तो आज-कल के बदलते दौर में पेस्टल रंगों का क्रेज है। इंस्टाग्राम पर पेस्टल रंगों से संबंधित पोस्ट्स काफी वायरल होती हैं। सभी सिलेब्स भी पेस्टल रंगों को काफी पसंद करते हैं।
आज के समय में पेस्टल रंगों का इस्तेमाल फैशन में जमकर किया जा रहा है। इसके साथ-साथ घर के इंटीरियर्स, बाथरूम, लिविंग रूम आदि में पेस्टल रंगों का उपयोग घर को एक शांतिपूर्ण और आरामदायक वातावरण देने के लिए किया जा रहा है। इसी के चलते हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर ये पेस्टल रंग क्या हैं और ये कितने प्रकार के होते हैं।
2 of 9
क्या होते हैं पेस्टल रंग ?
- फोटो : instagram
क्या होते हैं पेस्टल रंग ?
पेस्टल रंग हल्के और नरम रंग होते हैं जो मुख्य रूप से गहरे रंगों में सफेद रंग को मिलाकर तैयार किए जाते हैं। ये रंग कोमल, शांत और सुकून देने वाले होते हैं, और अक्सर इन्हें सौम्यता और हल्केपन से जोड़ा जाता है। यहां हम आपको कुछ मुख्य पेस्टल रंगों के बारे में बताने जा रहे हैं।
3 of 9
पेस्टल गुलाबी
- फोटो : instagram
पेस्टल गुलाबी - गुलाबी रंग ज्यादातर लोगों को पसंद आता है। जब इसके पेस्टल रंग को देखेंगे तब ये आपको और भी ज्यादा भा जाएगा। पेस्टल पिंक रंग का लहंगा कई अभिनेत्रियों ने अपनी शादी तक में कैरी किया है। बेबी शॉवर की पार्टियों में भी पेस्टल पिंक लहंगा ही कैरी किया जाता है।
4 of 9
पेस्टल नीला
- फोटो : instagram
पेस्टल नीला - नीला रंग अपने आप में काफी रॉयल है। ऐसे में जब इसके हल्के रंग पर नजर डालेंगे तो आपको ये काफी पसंद आएगा। पेस्टल ब्लू रंग आकाश और समुद्र की शांति और ठंडक का अहसास दिलाता है। पेस्टल ब्लू रंग का चयन अक्सर बेडरूम के बैकग्राउंड डिजाइन में इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा लड़कियों को दिन के समय इस रंग का आउटफिट पहनना पसंद आता है।
5 of 9
पेस्टल हरा
- फोटो : instagram
पेस्टल हरा - हरा रंग चटकदार हरियाली का प्रतीक होता है, लेकिन पेस्टल ग्रीन काफी सौम्य होता है। पेस्टल हरे रंग का इस्तेमाल घर की सजावट में किया जा सकता है, क्योंकि इसकी वजह से शांति का एहसास होता है। दिन के समय इस रंग का आउटफिट भी कमाल का लगता है।