शादी का सीजन चल रहा है। ऐसे में जिसके घर में भी शादी है, वो उत्साह के साथ शादी की तैयारियों में जुटा है। एक समय था, जब लोग सिर्फ इस बात पर ध्यान देते थे कि दूल्हा-दुल्हन का लुक सबसे खूबसूरत लगे लेकिन अब दौर बदल गया है। आज के समय में हर कोई शादी में खूबसूरत दिखना चाहता है। फिर चाहे ये शादी उनके घर में हो, या हो उनके किसी खास दोस्त की।
खासतौर पर लड़कियों की बात करें तो वो शादी के लिए कई-कई महीने पहले से तैयारी शुरू कर देती हैं। वो चाहती हैं कि उनका लहंगा, मेकअप, ज्वेलरी सबसे अलग और खूबसूरत दिखे।
ऐसे में हम आपको आज शनाया कपूर के कुछ खूबसूरत और ग्लैमरस लुक वाले लहंगे दिखाने जा रहे हैं। शनाया कपूर के लहंगे के डिजाइन ऐसे होते हैं कि आप भी उसे पहनकर शादी में अपना जलवा दिखा सकती हैं तो चलिए देर ना करते हुए उनके खूबसूरत लहंगों पर नजर डालते हैं।
2 of 7
लड़कियों के लिए परफेक्ट हैं शनाया कपूर के ये लहंगे
- फोटो : instagram
हरा लहंगा
अगर आपको डार्क रंग पसंद हैं, तो शनाया का ये हैवी वर्क वाला हरे रंग का लहंगा आपके लिए बेहद खूबसूरत विकल्प है। इस लहंगे के साथ आप भी शनाया की तरह ही ऑफ शोल्डर ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए आप स्लीक स्टाइल में बन बनाएं।
3 of 7
लड़कियों के लिए परफेक्ट हैं शनाया कपूर के ये लहंगे
- फोटो : instagram
गुलाबी अंदाज
इस तरह का गुलाबी रंग का सिल्क का लहंगा आपको खूबसूरत दिखने में मदद करेगा। बालों में जूड़ा और गले में नेकपीस से आप अपने लुक को पूरा कर सकती हैं।
4 of 7
लड़कियों के लिए परफेक्ट हैं शनाया कपूर के ये लहंगे
- फोटो : instagram
सुनहरा अंदाज
इस तरह का गोल्डन लहंगा और उसके साथ ट्यूब स्टाइल का ब्लाउज आपको शादी में ग्लैमरस लुक देगा। ध्यान रखें कि इसके दुपट्टे को गले में चिपका कर ही डालें, ताकि आपका स्टाइलिश ब्लाउज दिख सके।
5 of 7
लड़कियों के लिए परफेक्ट हैं शनाया कपूर के ये लहंगे
- फोटो : instagram
मल्टीकलर लहंगा
अगर आपको रंग बिरंगी चीजें काफी पसंद हैं, तो इस तरह का मल्टीकलर लहंगा आपको जरूर पसंद आएगा। इस लहंगे के साथ बैकलेस और स्लीवलेस ब्लाउज बनवाकर आप अपने लुक को पूरा कर सकती हैं।