फिल्म 'लवयात्री' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली वरीना हुसैन वैसे तो लाइमलाइट में कम ही रहती हैं। लेकिन अगर उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर निगाह डालें तो वो अक्सर ही अपनी शोखियों वाली अदाओं के साथ तस्वीरें पोस्ट करती हैं। जिसे उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। पिछले दिनों जब वरीना एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं तो देखने वाले उनकी एक झलक पाने को बेताब दिखे।
2 of 5
warina hussain
- फोटो : instagram
बता दें कि फिल्म लवयात्री से सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। वहीं वरीना फिल्म दबंग 3 में सलमान खान के साथ एक गाने में भी नजर आ चुकी हैं। बेहद खूबसूरत वरीना का ड्रेसिंग सेंस भी काफी गजब का है।
3 of 5
warina hussain
- फोटो : instagram
पिछले दिनों मुंबई एयरपोर्ट पर भी वरीना काफी सिंपल कपड़ों में दिखीं लेकिन इसमे बोल्डनेस की कमी नहीं थी। ग्रे रंग की ढीली-ढाली फिटिंग की हुडी के साथ नीले रंग के डेनिम शार्ट्स और काले बूट्स में वरीना एयरपोर्ट पर बिल्कुल कूल एंड कंफर्टेबल लुक में दिखीं। वहीं मेसी हेयर और सिल्वर हूप्स उनके ड्रेस को कांप्लीमेंट देने के लिए काफी दिख रहा था।
4 of 5
warina hussain
- फोटो : instagram
वहीं इस डीप कट नेकलाइन और रफल डिजाइन के गुलाबी रंग के गाउन में वरीना किसी प्रिंसेज से कम नहीं लग रही हैं। कर्ली बाल और पिंक लिप्स उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए काफी दिख रहे हैं।
5 of 5
warina hussain
- फोटो : instagram
वरीना अपने जिम लुक से लेकर ट्रेडिशनल लुक तक में कहर ढाती हैं। इस डीप रेड कलर के ब्लाउज संग पाउडर पिंक कलर के लहंगे में उनका लुक काबिलेतारीफ दिख रहा है तो वहीं शार्ट्स और टीशर्ट के साथ शूज पहने वो काफी कूल लुक में दिख रही हैं।
'दिल बेचारा' की एक्ट्रेस संजना सांघी ने बैकलेस ड्रेस के साथ दिखाया ग्लैमर, तस्वीरें हैं बेहद खूबसूरत