फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vat Savitri Vrat 2025: अभी से ये स्किन केयर रूटीन अपनाएंगी, तभी वट सावित्री व्रत पर दमकेगी त्वचा

Mon, 12 May 2025 02:35 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 12 May 2025 02:35 PM IST
सार

यदि आप वट सावित्री व्रत वाले दिन ग्लोइंग त्वचा पाना चाहती हैं तो अभी से स्किन केयर रूटीन फॉलो कर लें। 

विज्ञापन
Vat Savitri Vrat 2025 skin care routine for glowing skin
अभी से ये स्किन केयर रूटीन अपनाएंगी, तभी वट सावित्री व्रत पर दमकेगी त्वचा - फोटो : instagram

Vat Savitri Vrat 2025: वट सावित्री पूजा का हिंदू धर्म में काफी महत्व है। इस दिन सुहागिन महिलाएं खूब सजती-संवरती हैं और अपने सुहाग के लिए व्रत रखती हैं। इस साल की बात करें तो इस साल वट सावित्री की पूजा 26 मई को की जाएगी। ऐसे में महिलाएं पहले से ही इसकी तैयारी में जुट जाती हैं।



यदि आप भी चाहती हैं कि इस दिन आप खूबसूरत दिखें, तो अभी से स्किन केयर रूटीन फॉलो करें। यहां हम आपको एक आसान स्किन केयर रूटीन बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी उसे फॉलो कर सकें और आपको किसी तरह की कोई परेशानी न हो। 

Vat Savitri Vrat 2025 skin care routine for glowing skin
चेहरे को करें साफ - फोटो : Adobe stock
चेहरे को करें साफ

यदि ग्लोइंग स्किन चाहिए तो दिन में कम दो बार चेहरे को साफ करें। इसके लिए अच्छी क्वालिटी के क्लींजर का इस्तेमाल करें। बाजार में हर स्किन टाइप के क्लींजर और फेस वॉश उपलब्ध रहते हैं, जो आपकी स्किन को क्लीन करने में मदद करेंगे। चेहरा साफ करने के लिए अपने चेहरे को पहले तो अच्छे क्लींजर की मदद से साफ करें और फिर सादा पानी से धो दें। 

 
Vat Savitri Vrat 2025 skin care routine for glowing skin
टोनर और मॉइश्चराइजर है जरूरी - फोटो : Adobe stock
टोनर और मॉइश्चराइजर है जरूरी

चेहरे को क्लींजर से साफ करने के साथ-साथ  गुलाबजल या एलोवेरा युक्त टोनर का इस्तेमाल करें। ये स्किन को फ्रेश बनाए रखता है। इसलिए जब भी चेहरा धोएं तो उसके बाद टोनर और मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल अवश्य ही करें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vat Savitri Vrat 2025 skin care routine for glowing skin
बार-बार इस्तेमाल करें सनस्क्रीन - फोटो : Adobe stock
बार-बार इस्तेमाल करें सनस्क्रीन

गर्मी का मौसम है तो सनस्क्रीन का इस्तेमाल बार-बार करें। ये ध्यान रखें कि सनस्क्रीन ही आपको तेज धूप की हानिकारक किरणों से बचाकर रख सकती है।  इसलिए दिन में कम से कम SPF 50 वाला सनस्क्रीन इस्तेमाल करें। 


 
विज्ञापन
Vat Savitri Vrat 2025 skin care routine for glowing skin
हफ्ते में दो बार करें स्क्रब - फोटो : Adobe stock
हफ्ते में दो बार करें स्क्रब

यदि चेहरा चमकाना चाहते हैं तो हफ्ते में कम से कम दो बार स्क्रब का इस्तेमाल करें। इसके लिए बेसन, हल्दी, दही मिलाकर स्क्रब तैयार करें। इसके अलावा चाहें तो मुल्तानी मिट्टी, गुलाबजल और एलोवेरा जेल मिक्स करके स्क्रब तैयार करें। वो भी आपके चेहरे को चमकाएगा। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed