लाल रंग प्यार का प्रतीक होता है। ऐसे में अगर आप वैलेंटाइन डे के दिन रोमांटिक डेट पर जाने वाली हैं तो लाल रंग की ड्रेस सबसे बेस्ट होगी। क्लासी और फैशनेबल एक साथ दिखना है तो लाल रंग की खूबसूरत ड्रेस का चुनाव करें। जिसे पहनकर आप आत्मविश्वास के साथ आकर्षक भी लगेगी। अगर लाल ड्रेस पहनने की सोच रही हैं तो अनन्या पांडे की इन ड्रेस पर नजर जरूर डालें। जिसे पहन वो हर बार फैंस का दिल चुरा लेती हैं।
2 of 5
ananya panday
- फोटो : instagram
फिल्म गहराईयां के प्रमोशन के लिए अनन्या वैसे तो काफी बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं। लेकिन इसी बीच उनका चिक और क्लासी लुक भी देखने को मिला। जब वो लाल रंग की इस मिनी ड्रेस में पहुंची। ब्लैक जिपर डिटेल के साथ इसमे ऐड की गई एस्मेट्रिक हेमलाइन ड्रेस को खूबसूरत बना रही है। इसी के साथ ही अनन्या ने इस ड्रेस को काफी क्लासी तरीके से स्टाइल किया है।
3 of 5
ananya panday
- फोटो : instagram
वहीं अगर आप डेट पर क्यूट एंड रोमांटिक लुक चाहती हैं तो अनन्या की ये रेड शार्ट फुल स्लीव ड्रेस परफेक्ट लुक देगी। जिसे पहन कोई भी लड़की खूबसूरत दिखेगी। बलून स्लीव के साथ ही इसमे फ्रंट कट बने हैं। जो इस पूरे लुक को हॉट बनाने के लिए काफी दिख रहे हैं।
4 of 5
ananya panday
- फोटो : instagram
अगर आप बोल्ड रेड कलर और ड्रेस से परहेज नहीं करती तो एसमेट्रिक हेमलाइन वाली ये ड्रेस बेहद खूबसूरत है। जिसे अनन्या ने टॉप नॉच बन के साथ कंप्लीट लुक दिया है। रफल डिजाइन के साथ ही इसका शियर फैब्रिक इसे खास बना रहा है।
5 of 5
ananya pandey
- फोटो : insatgram
क्यूट एंड ब्यूटीफुल लुक में अनन्या ने इस ऑफ शोल्डर रेड ड्रेस को कैरी किया है। जिसे कोई भी लड़की आसानी से पसंद कर सकती है। शार्ट ड्रेस को अनन्या ने मेसी पोनीटेल के साथ ही बेहद क्यूटनेस के साथ कैरी किया है। अनन्या ने इस ड्रेस को रेड लिपस्टिक और मैट मेकअप के साथ कंप्लीट लुक दिया है।