हर प्रेमी जोड़े के साथ-साथ शादीशुदा जोड़ों के लिए भी फरवरी का महीना बेहद खास होता है। इस महीने में एक ऐसा सप्ताह आता है, जिसकी वजह से पूरा महीना ही प्यार भरा होता है। दरअसल, इस महीने की 7 तारीख से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है।
इसका पहला दिन रोज डे होता है, और आखिरी दिन 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। वैलेंटाइन डे के दिन को खास बनाने के लिए लोग एक-दूसरे के लिए सरप्राइज प्लान करते हैं। बहुत से लोग अपने पार्टनर को डेट पर लेकर जाते हैं। इस डेट को और खास बनाने के लिए लड़कियां बेहद खास अंदाज में तैयार होती हैं।
अगर आप भी डेट पर जाने का प्लान कर रही हैं, तो ये लेख आपके लिए है। डेट पर ड्रेसिंग के साथ आपको अपने नाखूनों का भी ध्यान रखने की जरूरत है। आप अपने नाखूनों पर नेल आर्ट कराकर उनकी खूबसूरती बढ़ा सकती हैं। इस लेख में हम आपको नेल आर्ट की खूबसूरत डिजाइन दिखाने जा रहे हैं।
2 of 7
डेट नाइट पर तैयार होने के पहले कराएं नेल आर्ट
- फोटो : instagram
लंबे नाखूनों पर
अगर आपके नाखून लंबे हैं, तो आप इस तरह की आर्ट से इनकी सुंदरता को बढ़ा सकते हैं। बीच के नाखूनों में अगर आप इस तरह से दिल बनवाएंगी, तो आपका लुक बेहद प्यारा दिखेगा।
3 of 7
डेट नाइट पर तैयार होने के पहले कराएं नेल आर्ट
- फोटो : instagram
लिखवाएं लव यू
आप अपने नाखूनों पर इस तरह से आई लव यू या फिर कुछ और मैसेज लिखवा सकती हैं। अगर कुछ अलग लिखवाना चाहती हैं, तो अपनी एनिवर्सरी की तारीख भी आप लिखवा सकती हैं।
4 of 7
डेट नाइट पर तैयार होने के पहले कराएं नेल आर्ट
- फोटो : instagram
एक नाखून पर बनवाएं दिल
अपने हाथों के एक नाखून पर इस तरह से दिल बनाएं। बाकि नाखूनों को चाहें तो ऐसे ही ग्लॉसी नेल पेंट लगाकर छोड़ दें। इससे भी आपके नाखून खूबसूरत दिखेंगे।
5 of 7
डेट नाइट पर तैयार होने के पहले कराएं नेल आर्ट
- फोटो : instagram
अलग रंगों का करें इस्तेमाल
अगर आपको अपने हाथों पर लाल या गुलाबी रंग पसंद नहीं है, तो आप अन्य रंगों का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए इस तरह की डिजाइन परफेक्ट रहेगी।