उर्फी जावेद सुर्खियों में बने रहने के लिए हमेशा ही कुछ अजीब करती रहती है। अक्सर ही वो ऐसे कपड़ों में नजर आ जाती हैं कि हर कोई हैरान रह जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी उर्फी एक बार फिर अपने कपड़ों को लेकर सुर्खियों में है। इस बार उर्फी ने बोल्ड लुक के लिए साड़ी को चुना है।
2 of 5
urfi javed
- फोटो : instagram
उर्फी ने साड़ी पहन सिंगर जस्टिन बीबर के गाने पर ठुमके भी लगाए हैं। जिसका वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है। जिसमे उर्फी नीले और सफेद रंग की साडी पहनकर डांस कर रही हैं। वहीं इस साड़ी के लुक को बोल्ड बनाने के लिए उर्फी ने ब्लाउज नहीं पहना है। वहीं उर्फी ने साड़ी के साथ ब्लाउज डिच कर बोल्ड लुक कैरी किया है दूसरी तरफ नाक में नथ पहन रखी है।
3 of 5
उर्फी जावेद
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि उर्फी की ऐसी तस्वीर पर ट्रोलर्स ने एक बार फिर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है और पारंपरिक परिधान को खऱाब ना करने की सलाह दे डाली है। जबकि उर्फी ट्रोलर्स की परवाह किए बिना हमेशा ही अतरंगी बोल्ड कपड़ों के साथ नजर आ जाती हैं। यहां तक कि वो पपराजी के कैमरे में भी सड़कों पर इस तरह के बोल्ड कपड़ों में दिखती हैं।
4 of 5
रॉयल लाइफस्टाइल जीती हैं उर्फी जावेद
- फोटो : instgram/urf7i
वैसे उर्फी इससे पहले भी साड़ी के साथ बोल्ड ब्लाउज की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर थी। जिसमे उन्होंने गुलाबी रंग की प्रिटेंड साड़ी के साथ बिकिनी लुक लिए ब्लाउज पहना था। वही साड़ी के पल्लू को वो काफी अलग तरीके से कैरी किए हुए ली थीं।
5 of 5
उर्फी जावेद
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि उर्फी भले ही अपने बोल्ड और अतरंगी से कपड़ों की वजह से सुर्खियों में रही हों। लेकिन इससे पहले वो ओटीटी पर बिग बॉस में नजर आ चुकी हैं। वहीं साथ में वो कई सारे टीवी धारावाहिकों में भी रोल करते दिख चुकी हैं। लेकिन वो सबसे ज्यादा अपने कपड़ों की वजह से सुर्खियों में हैं। उर्फी मेरी दुर्गा, बेपनाह, ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे सीरियल में एक्टिंग कर चुकी हैं।