फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Union Budget 2024: बजट के दौरान खास रहता है वित्त मंत्री का लुक, हमेशा ऐसी साड़ियों को देती हैं प्राथमिकता

Tue, 23 Jul 2024 11:32 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 23 Jul 2024 11:32 AM IST
सार

वित्त मंत्री हमेशा हैंडलूम की साड़ियों को ही प्राथमिकता देती हैं। तो चलिए आइए नजर डालते हैं उनके आज और बीते बजट सत्रों के साड़ी लुक पर। 

विज्ञापन
Union Budget 2024 nirmala sitharaman budget day saree Look Budget full detail
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : अमर उजाला

Nirmala Sitharaman Budget 2024 look: हर भारतवासी के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। दरअसल, आज संसद में देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश करने जा रही हैं। ये मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट है, जिसके चलते लोगों को इससे काफी उम्मीदें हैं। इससे पहले फरवरी में वित्त मंत्री ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट ससंद में पेश किया था। ऐसे में अब तीसरे कार्यकाल के बजट पर सभी की नजरें टिकी हैं।



बजट के साथ-साथ लोग हमेशा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पहनावे पर भी ध्यान देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि बजट के दिन उनका लुक काफी खास होता है। हर बजट सत्र के दौरान वो जो साड़ी पहनकर सामने आती हैं, वो अपने आप में बेहद खास होती है। वित्त मंत्री हमेशा हैंडलूम की साड़ियों को ही प्राथमिकता देती हैं। तो चलिए आइए नजर डालते हैं उनके आज और बीते बजट सत्रों के साड़ी लुक पर। 

Union Budget 2024 nirmala sitharaman budget day saree Look Budget full detail
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : एएनआई
कैसा है इस बार का लुक

अगर मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले बजट सत्र की बात करें तो आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सफेद रंग की साड़ी पहन कर संसद पहुंची हैं। उनकी इस साड़ी पर पर्पल और गोल्डन रंग का बॉर्डर बना है। इसके साथ उन्होंने पर्पल रंग का ही हाफ स्लीव का ब्लाउज कैरी किया है। सफेद रंग शांति का प्रतीक माना गया है और पर्पल कलर को ठहराव और गंभीरता का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान उन्होंने गले में एक चेन और कानों में छोटे-छोटे टॉप्स पहने थे। 
Union Budget 2024 nirmala sitharaman budget day saree Look Budget full detail
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : File Photo

2024 का पहला बजट सत्र

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के आखिरी अंतरिम बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री नीले रंग की साड़ी पहनकर संसद में पहुंची थीं। उनकी इस साड़ी पर आइवरी रंग का प्रिंट था, जिस वजह से उनकी खूबसूरती कई गुना बढ़ गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Union Budget 2024 nirmala sitharaman budget day saree Look Budget full detail
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : File Photo

2023 का लुक

2023 के बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री ने जो साड़ी पहनी थी, वो बेहद खास थी। उनकी इस लाल रंग की संबलपुरी साड़ी पर पारंपरिक टेम्पल बॉर्डर बना था, जो कि देखने में काफी खूबसूरत लग रहा था। इस साड़ी को तैयार होने में कई दिनों का समय लगता है। 

विज्ञापन
Union Budget 2024 nirmala sitharaman budget day saree Look Budget full detail
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : File Photo
2022 का लुक 

2022 के बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री ने हैंडलूम सिल्क की ब्राउन कलर की जो साड़ी पहनी थी, उस पर डिजाइन काफी खूबसूरत बनी थी। इस साड़ी के साथ उन्होंने डार्क मरून कलर का ब्लाउज मैच किया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed