करवा चौथ के लिए आसान हेयरस्टाइल क्रिस्टल हेयर एक्सेसरीज को अपने सिंपल से जुड़े पर सजाकर फेस्टिव लुक पा सकते हैं। आधे बालों को बांधकर खुले बालों को कर्ल करें और हेयर एक्सेसरीज से सजाएं। दोनो तरफ से बालों की लटे पीछे लाकर क्लिप लगा लें और स्पार्कल या पर्ल पिन्स लगाएं। बालों को बांधना हो तो चोटी में गजरा वाला परांदा बांधें। खुले बालों में इयर चेन लगाकर गुलाब के फूल को पीछे टक करें। साधारण चोटी बनाकर उसमें सजावटी हेयर क्लिप्स से फेस्टिव लुक दें। साधारण से हेयर बन में जाल, नेट या पर्ल से सजावटी एक्सेसरीज लगाकर ब्राइडल हेयरस्टाइल अपना सकती हैं। फैशन