Kanwar Yatra 2024: कांवड़ यात्रा के लिए बेहद जरूरी है सही कपड़ों का चयन, वरना कठिन होगा सफर
कांवड़ लेकर पूरी यात्रा शिवभक्त पैदल ही तय करते हैं। ऐसे में यात्रा के लिए उचित कपड़ों का चयन करना बेहद जरूरी होता है।
कपड़ों का फैब्रिक हो सही
सबसे पहले ये ध्यान रखें कि कांवड़ यात्रा आपको पैदल ही पूरी करनी है। ऐसे में इस यात्रा के दौरान सूती या शिफॉन के कपड़े ही पहनें। गर्मी के मौसम में इस फैब्रिक के कपड़े आपको आराम पहुंचाने का काम करेंगे। अगर आप मोटे फैब्रिक का कपड़ा पहनेंगे तो ये आपको गर्मी में परेशान कर सकते हैं।
आरामदायक हों कपड़े
इस यात्रा के दौरान कभी भी शर्ट न पहनें। यात्रा में ओवरसाइज टीशर्ट आपको आराम पहुंचाने का काम करेगी। अगर आप फिटिंग की शर्ट या टीशर्ट पहनेंगे तो इससे भी आपको उलझन हो सकती है।
जींस से रहें दूर
कांवड़ लेकर आपको मीलों पैदल चलना पड़ेगा। ऐसे में या तो शॉर्ट्स या फिर पायजामे को ही पहनकर यात्रा आरंभ करें। ये काफी ढीले होते हैं, जिस वजह से इसमें आपको पैदल चलने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी, जबकि जींस आपको थोड़ी देर में ही परेशान कर सकती है।
टोपी और गमछा है जरूरी
इस चिलचिलाती गर्मी में अपने सिर को धूप से बचाने के लिए आपको टोपी की जरूरत पड़ेगी। इसके साथ ही गर्मी में बार-बार मुंह पोंछने के लिए आपको गमछा चाहिए ही होगा। ऐसे में यात्रा के आरंभ से ही इन दोनों चीजों को साथ रखें।