वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश करने पहुंची हैं। वित्त वर्ष 2022-23 के लिए पेश हो रहे इस बजट के साथ ही निर्मला सीतारमण संसद में चौथी बार बजट पेश कर रही हैं। बजट के साथ ही हर साल जिसकी चर्चा होती है वो है वित्त मंत्री की साड़ी। जिसे पहन वो हर साल हैंडलूम को बढ़ावा देती दिखती हैं। इस बार भी निर्मला सीतारमण ने ब्राउन रंग की साड़ी पहनी।
2 of 5
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
- फोटो : ani
संसद में बजट पेश कर रहीं वित्त मंत्री ने हैंडलूम सिल्क की साड़ी पहनी है। ब्राउन कलर की साड़ी पर डार्क मरून कलर का ब्लाउज मैच किया गया है। वहीं निर्मला सीतारमण की इस साड़ी पर प्रिंट भी बने हैं।
3 of 5
Budget 2022 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को बजट पेश करेंगी
- फोटो : Amar Ujala
बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की साड़ी हर साल बेहद खास होती है। साल 2019 से लेकर अबतक हर बार वो अलग-अलग वैराइटी की साड़ियो में बजट पेश कर चुकी हैं। जिसमे सबसे ज्यादा चर्चा उनकी साल 2020 में पहनी साड़ी की थी। निर्मला सीतारमण ने साल 2020 में संसद में बजट पेश करने के लिए पीले रंग की कांजीवरम साड़ी का चुनाव किया था। जिस पर गोल्डन किनारी बनी थी।
4 of 5
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
- फोटो : पीटीआई
कांजीवरम सिल्क की ये साड़ी काफी हैवी नजर आ रही थी। वहीं साल 2019 में अपना पहला बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्री ने गुलाबी रंग की साड़ी का चुनाव किया था। जिस पर गोल्डन किनारी बनी थी।
5 of 5
बजट 2021:वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट
- फोटो : PTI
वहीं साल 2021 में महामारी के बाद वित्त मंत्री लाल रंग के पैकेट में बहीखाते की बजाय टैबलेट लेकर संसद पहुंची। जिसमे सारे डॉक्यूमेंट थे। निर्मला सीतारमण ने 2021 के बजट के लिए क्रिस्प लाल कलर की साड़ी का चुनाव किया था। जिस पर ऑफ व्हाइट कलर की डिटेलिंग की गई थी। वहीं साथ में किनारे पर गोल्डन जरी के बॉर्डर से इसे मैच किया गया था। पोचमपल्ली हैंडलूम की साड़ी पर इकत प्रिंट भी बने थे। आम नेताओं की तरह ही बेहद सिंपल लुक में निर्मला गोल्डन चेन और छोटी सी ईयरिंग्स को पेयर किए हुई थीं।