फिल्म पोन्नियन सेल्वन का ट्रेलर लांच काफी सारे सुपरस्टार से भरा हुआ था। वहीं ऐश्वर्या राय की इस फिल्म का उनके फैस काफी समय से इंतजार कर रहे थे। हालांकि ट्रेलर लांच के लिए पहुंची ऐश्वर्या से ज्यादा खूबसूरत लुक में नजर आईं साउथ की एक्ट्रेस तृषा कृष्णन। जो इस फिल्म में राजकुमारी के रोल में नजर आएंगी। ब्लैक कलर के लांग कुर्ते में पहुंची ऐश्वर्या को छोड़ पूरी लाइमलाइट इस एक्ट्रेस ने चुरा ली।
2 of 4
trisha krishnan
- फोटो : instagram
तृषा कृष्णन फिल्म के ट्रेलर लांच में बेहद सजधज कर पहुंची थीं। उनका लुक किसी नई नवेली दुल्हन से कम नहीं दिख रहा था। गुलाबी रंग की हैवी एंब्रायडरी वाली साड़ी को ट्रेडिशनल तरीके से कैरी किए तृषा का लुक पूरी लाइमलाइट चुरा रहा था। वहीं इस मौके पर ऐश्वर्या ने ब्लैक कलर के एंब्रायडरी वाला लांग कुर्ता चुना था। जिसके साथ भारी-भरकम दुपट्टे को कंधे पर कैरी किया गया था। लेकिन हर किसी की निगाह तृषा पर ही अटक गई।
3 of 4
trisha krishnan
- फोटो : instagram
तृषा इस मौके पर किसी नई नवेली दुल्हन की तरह सजी नजर आईं। सुर्ख गुलाबी रंग की साड़ी जिस पर गोल्डन एंब्रायडरी की गई है। बूटी डिजाइन के साथ ही गोल्डन बॉर्डर इसे बेहद रीगल लुक दे रहा था। वहीं साड़ी के साथ मैचिंग के ब्लाउज को कैरी किया था। जिसकी हाफ स्लीव पर एंब्रायडरी की डिजाइन है। वहीं जूल नेकलाइन पर बनीं गोल्डन वर्क बेहद खूबसूरत दिख रहा है। तृषा की ये साड़ी डिजाइनर रितु कुमार के कलेक्शन से ली गई है।
4 of 4
trisha krishnan
- फोटो : instagram
इस साड़ी को तृषा ने भारी-भरकम गोल्डन झुमकों के साथ पेयर किया था। वहीं माथे पर मांगटीका ब्राइडल लुक दे रहा था। बात करें मेकअप की तो ब्राइट गुलाबी लिपस्टिक और पिंक ब्लश चिक्स के साथ बीमिंग हाईलाइटर तृषा के फीचर्स को हाईलाइट कर रहे हैं। वहीं वेल डिफाइन आइब्रो के साथ विंग्ड आईलाइनर लुक को पूरा करने के लिए काफी दिख रहा है। तृषा का ये लुक हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा था।