{"_id":"6822c7a5e2b97ed89e081ebb","slug":"trendy-wedding-outfit-for-summer-image-in-hd-2025-05-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Wedding Fashion: गर्मी में अटैंड करनी है शादी तो खरीद लें ऐसे आउटफिट, ताकि बिना पसीने में भीगे करें डांस","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Wedding Fashion: गर्मी में अटैंड करनी है शादी तो खरीद लें ऐसे आउटफिट, ताकि बिना पसीने में भीगे करें डांस
Tue, 13 May 2025 09:50 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Tue, 13 May 2025 09:50 AM IST
सार
शादी में सजने-संवरने के बाद पसीने से तर-बतर होना किसे पसंद होता है। ऐसे में आपको इस समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं कुछ खास आउटफिट।
विज्ञापन
गर्मी में अटैंड करनी है शादी तो खरीद लें ऐसे आउटफिट
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यशस्वी यादव
हल्के फैब्रिक की साड़ियां
- फोटो : Instagram
हल्के फैब्रिक की साड़ियां
गर्मी में साड़ी पहनना चाहती हैं, लेकिन भारी साड़ी पहनने में और संभालने में मुश्किल होती है तो बनारसी या सिल्क साड़ी की जगह आप कॉटन, ऑर्गेंजा, लिनेन या चंदेरी जैसी लाइटवेट फैब्रिक की साड़ियां चुनें। ये न सिर्फ देखने में सुंदर लगती हैं, बल्कि त्वचा को सांस भी लेने देती हैं। ये आपको एलीगेंट लुक भी देती हैं। आप साड़ी को स्लीवलेस या बैकलेस ब्लाउज के साथ पेयर करें और कम-से-कम ज्वेलरी से लुक को कंप्लीट करें।

क्लासिक कुर्ता सेट्स
- फोटो : instagram
क्लासिक कुर्ता सेट्स
अगर आप कुछ ट्रेडिशनल पहनना चाहती हैं, लेकिन झंझट नहीं चाहतीं तो एक सुंदर कुर्ता सेट पहनकर शादी में खास नजर आ सकती हैं। कॉटन, चिकनकारी या मलबरी सिल्क के कुर्ते गर्मी में बेहद आरामदायक होते हैं। इन्हें प्लाजों या स्ट्रेट पैंट्स के साथ स्टाइल करें। इसमें आप सिंपल और सोबर नजर आएंगी। साथ ही ध्यान रखें कि दुपट्टा बहुत हैवी न हो। नेट या ऑर्गेंजा का हल्का दुपट्टा कैरी करें।

क्लासी को-ऑर्ड सेट्स
- फोटो : instagram
क्लासी को-ऑर्ड सेट्स
मॉडर्न लुक विद ट्रेडिशनल टच चाहती हैं तो इन दिनों आपके लिए को-ऑर्ड सेट्स ट्रेंड में हैं। ये खासकर उन महिलाओं के लिए बेस्ट हैं, जो शादी में सिर्फ ट्रेडिशनल ही पहनना पसंद करती हैं। को-ऑर्ड सेट में ढेर सारे विकल्प मौजूद हैं, जैसे- गोटा पट्टी वर्क, चंदेरी या जामदानी या फिर हैंडब्लॉक प्रिंट्स वाले को-ऑर्ड सेट्स। ट्रेडिशनल लाइट फैब्रिक वाले प्रिंटेड या सॉलिड को-ऑर्ड सेट्स आपको स्टाइलिश और गर्मी से राहत दे सकते हैं।

शरारा और गरारा सेट्स
- फोटो : instagram
शरारा और गरारा सेट्स
अगर आप भारी लहंगा नहीं पहनना चाहती हैं तो शरारा या गरारा सेट्स ट्राई करें। ये आपको ट्रेडिशनल और कूल लुक एक साथ देंगे। साथ में लाइट एंब्रॉयडरी वाला कुर्ता और शीर दुपट्टा बेस्ट लगता है। शरारा और गरारा सेट्स की सबसे बड़ी खासियत है कि ये आपको ट्रेडिशनल लुक देते हैं और पहनने में भी हल्के होते हैं। चाहे मेहंदी हो या हल्दी, सभी फंक्शन्स के लिए यह एकदम परफेक्ट आउटफिट है।