फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Silk Saree Collection: ऐसी सिल्क की साड़ी अगर शादी-विवाह में पहन ली तो मामी से लेकर चाची तक करेंगी तारीफ

Fri, 21 Nov 2025 04:50 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 21 Nov 2025 04:50 PM IST
सार

Trendy Silk Saree Collection: अगर आपके घर में भी शादी होने वाली है, तो कुछ खास तरह की सिल्क की साड़ी खरीदकर अपने कलेक्शन में रख लें।

विज्ञापन
trendy silk saree collection for wedding season 2025 disprj
शादी में पहननी है सिल्क की साड़ी तो ये हैं बेस्ट विकल्प - फोटो : instagram
Trendy Silk Saree Collection: शादी का मौसम आते ही हर महिला अपनी वॉर्डरोब में कुछ खास और क्लासिक आउटफिट्स शामिल करना चाहती है, जिनमें सिल्क की साड़ी का नाम सबसे ऊपर आता है। सिल्क साड़ियां न केवल पारंपरिक खूबसूरती को दर्शाती हैं बल्कि शादी- विवाह के मौके पर लुक को रॉयल बना देती हैं।


टीवी से लेकर बॉलीवुड तक की एक्ट्रेस सिल्क की साड़ी पहनकर अपना खूबसूरत अंदाज दिखाती हैं। कई अभिनेत्रियां तो ऐसी होती हैं जो अपने सिल्क साड़ी लुक्स से अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती रहती हैं, और उनके ये स्टाइलिश अंदाज हर महिला के लिए प्रेरणा बन जाते हैं।

ऐसे में अगर आपके घर में भी जल्द शादी होने वाली है, तो पहले से कुछ खूबसूरत सिल्क साड़ियां अपने कलेक्शन में रखना बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इससे आपको हर फंक्शन में एक नया और एलीगेंट रूप मिलेगा। इस लेख में हम आपको कुछ एक्ट्रेसेस के सिल्क साड़ी लुक्स के बारे में बताएंगे, जिनसे आप अपने लिए बेहतरीन फैशन आइडियाज ले सकती हैं।
trendy silk saree collection for wedding season 2025 disprj
बिपाशा बसु - फोटो : instagram
बिपाशा बसु 

सबसे पहले नजर डालते हैं बिपाशा बसु के इस साड़ी लुक पर तो इस तरह की कांजीवरम सिल्क साड़ी आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती है। अगर आपको बिपाशा की तरह ही लुक कैरी करना है तो स्लीक बन बनाकर गले में टैंपल ज्वेलरी कैरी करें। टैंपल ज्वेलरी के साथ कानों में हैवी झुमके पहनना बिल्कुल भी नहीं भूलें। 
trendy silk saree collection for wedding season 2025 disprj
अंकिता लोखंडे - फोटो : instagram
अंकिता लोखंडे

अंकिता लोखंडे का हर साड़ी लुक कमाल का होता है। वो हर त्योहार के मौके पर बेहद खूबसूरत अंदाज में सिल्क की साड़ी पहनकर तैयार होती हैं। आप चाहें तो उनके इस लुक से टिप्स लेकर तैयार हो सकती हैं। इसके लिए आपको गुलाबी या लाल सिल्क की साड़ी के साथ ब्लू रंग का शॉल कैरी करना है। ये लुक सर्दी के मौसम के लिए परफेक्ट है 
विज्ञापन
विज्ञापन
trendy silk saree collection for wedding season 2025 disprj
भाग्यश्री - फोटो : instagram
भाग्यश्री

अगर आप मम्मी, चाची, भाभी के रिश्ते से शादी में शामिल हो रही हैं तो भाग्यश्री के इस लुक से टिप्स लें। इस तरह की डबल शेड की साड़ी का लुक देखने में बेहद कमाल का लगता है। इस तरह की साड़ी के साथ बालों में आप चोटी बनाकर गजरा लगा सकती हैं। गले में मैचिंग नेकपीस पहनकर अपना लुक बदल दें। 
विज्ञापन
trendy silk saree collection for wedding season 2025 disprj
करिश्मा कपूर - फोटो : instagram
करिश्मा कपूर

अगर आप उन महिलाओं में से हैं, जिन्हें एलिगेंस और लाइट रंग पसंद है तो आपके लिए ऐसी आइवरी रंग की साड़ी कमाल की रहेगी। आइवरी रंग की साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज पहनें। अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए आप चाहें तो लाल या हरे रंग का चोकर कैरी कर सकती हैं। बालों में स्लीक बन बनाकर अपना लुक पूरा करें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed