Monsoon Saree Collection: जिस तरह से गर्मी और सर्दी में लोग मौसम के हिसाब के कपड़े पहनते हैं, ठीक ऐसा ही बारिश के मौसम में भी होता है। अगर बारिश में सोच-समझ के कपड़ न पहने जाएं तो फंगल इंफेक्शन का खतरा मंडराता रहता है।
इस मौसम में उन लड़कियों और महिलाओं के लिए बड़ी परेशानी आ खड़ी होती है, जिन्हें साड़ी पहनना पसंद है। अगर इस मौसम में हैवी फैब्रिक की साड़ी पहनी जाए तो ये भीगने के बाद सूखने में काफी टाइम लेती है। यही वजह है कि बरसात में ज्यादातर लोग सूती या फिर शिफॉन के हल्के कपड़े पहनते हैं।
अगर आप बारिश के मौसम में साड़ी पहनकर जलवा बिखेरना चाहती हैं तो कुछ खास तरह की साड़ी आजकल चलन में हैं। हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के लुक्स दिखाएंगे, जिनके साड़ी लुक्स बारिश के मौसम के हिसाब से परफेक्ट हैं। इनसे टिप्स लेकर आप भी बारिश में अपना खूबसूरत अंदाज दिखा सकती हैं।
2 of 7
बारिश के मौसम में पहनें इस तरह की साड़ियां
- फोटो : instagram
फ्लोरल प्रिंट विद बॉर्डर
अगर लाइट रंग की साड़ी पसंद है तो आप करीना कपूर के जैसी साड़ी को अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। इस साड़ी पर लगे हल्के बॉर्डर की वजह से इसका लुक खूबसूरत और कमाल का लग रहा है। बारिश में बाल उलझन पैदा न करें, उसके लिए बालों में पोनीटेल बनाएं।
3 of 7
बारिश के मौसम में पहनें इस तरह की साड़ियां
- फोटो : instagram
ब्लैक फ्लोरल
अगर दिन के समय साड़ी पहननी है तो ऐसी ब्लैक शिफॉन साड़ी पर फ्लोरल प्रिंट कमाल का लगेगा। ये देखने में भी काफी कलरफुल लग रही है। इसके साथ रश्मिका की तरह ही अपने बालों को स्लीक स्टाइल में बनाएं। अगर बाल लंबे हैं तो आप उन्हें कर्ल करके खुला रख सकती हैं।
4 of 7
बारिश के मौसम में पहनें इस तरह की साड़ियां
- फोटो : instagram
फ्लोरल प्रिंट
ऐसी कॉटन मिक्स फैब्रिक में फ्लोरल प्रिंट की साड़ी देखने में कमाल की लगती है। बारिश के बाद और पहले जब उमस का मौसम होता है तो कॉटन मिक्स फैब्रिक पसीने को आसानी से सोख लेती है। इसीलिए आप बिना हिचके इस प्रिंट की साड़ी को भी कैरी कर सकती हैं।
5 of 7
बारिश के मौसम में पहनें इस तरह की साड़ियां
- फोटो : instagram
प्लेन गुलाबी साड़ी
इस मौसम में इसी तरह के रंग ज्यादा खिलते हैं। ऐसे में आप चाहें तो आलिया भट्ट जैसी प्लेन गुलाबी साड़ी भी कैरी कर सकती हैं। इसके साथ अगर मन है तो अलग रंग का स्टाइलिश ब्लाउज कैरी करें। ऐसी साड़ी के साथ भी खुले बाल कमाल के लगते हैं।