फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का फैशन टिप्स: स्ट्रेपलेस ब्रा पहनते समय रखें इन बातों का ध्यान

Thu, 28 Apr 2022 12:13 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 28 Apr 2022 12:13 PM IST
विज्ञापन
Today’s Fashion While Wearing Strapless Bra Remember These Things
स्ट्रैपलेस ब्रा पहनने के टिप्स - फोटो : instagram/radhikamadan

इन दिनों ऑफ शोल्डर टॉप और ड्रेस का फैशन है। लेकिन अधिकतर महिलाएं इस तरह के ड्रेस सिर्फ इसलिए नहीं पहनती, क्योंकि उन्हें लगता है कि इनके नीचे ब्रा नहीं पहन पाएंगी। दरअसल ट्यूब टाॅप और ऑफ शोल्डर ड्रेस में सामान्य ब्रा की स्टेप दिखाई देती है, जिसमें महिलाएं असहज तो महसूस करती ही हैं, ड्रेस का लुक भी खराब लगता है। लेकिन बिना ब्रा नजर आए भी इस तरह के आउटफिट आसानी से कैरी किए जा सकते हैं। इसलिए महिलाएं सामान्य ब्रा से अलग स्ट्रैपलेस ब्रा आउटफिट के नीचे पहन सकती है। अभी भी कई महिलाओं को स्ट्रैपलेस ब्रा के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। कुछ महिलाओं के मन में स्ट्रैपलेस ब्रा को लेकर कई सवाल और भ्रांतियां हैं। ऐसे में अगर आप स्ट्रैपलेस ब्रा पहनना चाहती हैं, तो सबसे पहले जान लीजिए कि स्ट्रैपलेस ब्रा को सही तरीके से पहनने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Today’s Fashion While Wearing Strapless Bra Remember These Things
स्ट्रैपलेस ब्रा पहनने के टिप्स - फोटो : Social Media

स्ट्रैपलेस ब्रा क्या होती है?

स्ट्रैपलेस ब्रा पहनने में आसान होती है। अपने नाम की तरह ही, ब्रा की इस डिजाइन में स्ट्रैप्स होती ही नहीं हैं। कई महिलाओं के मन में सवाल आ सकता है कि स्ट्रैप न होने से अलग ब्रा खुल गई या ढीली हो गई, तब क्या होगा? अक्सर स्ट्रैपलेस ब्रा को पहनने में होने वाली गलतियों के कारण ऐसा हो भी जाता है। लेकिन सही ढंग से इसे पहनने के बारे में जान लेंगी तो परेशानी नहीं होगी। आपको यह पता होना चाहिए कि किसी भी प्रकार की ब्रा हो, उसका सपोर्ट बैंड से होता है।  ब्रा में बैंड वह हिस्सा होता है, जो आपके बस्ट को ऊपर की और रखता है। वहीं स्ट्रैप्स का काम ब्रा को आपके बस्ट पर टिकाए रखने का होता है।

Today’s Fashion While Wearing Strapless Bra Remember These Things
स्ट्रैपलेस ब्रा पहनने के टिप्स - फोटो : instagram

स्ट्रैपलेस ब्रा पहनते समय सावधानियां

ढीली न हो ब्रा

स्ट्रैपलेस ब्रा खरीद रही हों तो ध्यान रखें कि अपने साइज से एक छोटा बैंड साइज खरीदें। बैंड ढीला होने से ब्रा के स्लिप होने की संभावना रहती है। ऐसे में स्ट्रैपलेस ब्रा आपके बस्ट पर टाइट होनी चाहिए। हालांकि वह इतनी भी टाइट न हो कि आप असहज महसूस करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Today’s Fashion While Wearing Strapless Bra Remember These Things
स्ट्रैपलेस ब्रा पहनने के टिप्स - फोटो : instagram

चौड़ा बैंड हो

बस्ट हैवी है तो बैंड भी चौड़ा होना चाहिए। अच्छे मटेरियल की ब्रा चुने। इसमें बैंड चौड़ा होता है। जिसकी वजह से आपका बैक फैट रोल भी होता और आपके बस्ट को अच्छे से सपोर्ट मिलता है। 

विज्ञापन
Today’s Fashion While Wearing Strapless Bra Remember These Things
स्ट्रैपलेस ब्रा पहनने के टिप्स - फोटो : instagram

ब्रा की फैब्रिक

स्ट्रैपलेस ब्रा ऐसी होनी चाहिए जो आपके ट्यूब टाॅप या ऑफ शोल्डर ड्रेस पर कंफर्टेबल हो और कपड़े के ऊपर से किसी तरह से ब्रा नजर न आए। इसके लिए ध्यान रखें कि अगर ब्रा का कप साइज सही फिटिंग का हो और फैब्रिक मोटा न हो। वरना यह आपको आउटफिट पर खराब दिखेगा। इसलिए स्ट्रैपलेस ब्रा खरीदते समय अनलाइन्ड कप वाली ब्रा लें। इस तरह की ब्रा बस्ट पर सही से फिट होती है। लेस वाली स्ट्रैपलेस ब्रा भी सीमलेस लगती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed