नोरा फतेही कैमरे के सामने आते ही सुर्खियां बटोर लेती हैं। अपने हॉट और बोल्ड लुक्स से वो हर किसी का ध्यान खींच ही लेती हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला। जब वो डांस रिएलिटी शो की शूटिंग के लिए पहुंची। जहां उनका मर्मेड लुक हर किसी दिल चुरा रहा था। वहीं नोरा भी अपने खूबसूरत लुक्स के साथ जमकर पोज देती हैं। जो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाता है।
2 of 5
nora fatehi
- फोटो : instagram
नोरा ने डांस रिएलिटी शो की शूटिंग के लिए एक बार फिर गॉर्जियस लुक में एंट्री ली। जिसके बाद उनकी तस्वीरें लेने की होड़ मच गई। नोरा ने शो की शूटिंग के लिए सफेद रंग बॉडी फिटिंग कपड़ों को चुना था। जिसका फैब्रिक बेहद पतला था। वहीं इस टाइट फिटिंग गाउन की डिजाइन नोरा को बिल्कुल मर्मेड लुक दे रही थी।
3 of 5
nora fatehi
- फोटो : instagram
नोरा फतेही इस टाइट फिटिंग गाउन में कर्वी फिगर फ्लांट करते दिखीं। वहीं बात करें गाउन की तो सफेद रंग के इस आउटफिट पर शिमरी वर्क था। वहीं इस शिमरी वर्क की डिजाइन किसी मर्मेड के स्किन जैसी थी। हाई नेक और फुल स्लीव के साथ नोरा के इस गाउन पर साइड में कट्स थे। जो उनकी कर्वी फिगर को पूरी तरह से फ्लांट कर रहे थे।
4 of 5
nora fatehi
- फोटो : instagram
वहीं इस व्हाइट कलर के गाउन पर कमर के पास सिल्वर कलर की बेल्ट लगी थी। जबकि बैक पर हाई स्लिट इसे ग्लैमरस बना रहा था। नोरा ने इस हॉट लुक के साथ सिल्वर कलर के पम्प्स पहन रखे थे। जबकि बात करें मेकअप की तो वो हमेशा की तरह वेवी कर्ली बालों को साइड पार्टिशन किए नजर आईं। बात करें मेकअप की तो ग्लॉसी फिनिश मेकअप के साथ नोरा सुर्ख लाल रंग की लिपस्टिक लगा रखी थी। जबकि आंखों को नो मेकअप के लिए केवल डबल कोट मस्कारा के साथ पूरा किया गया है।
5 of 5
nora fatehi
- फोटो : instagram
नोरा अक्सर अपने गॉर्जियस लुक से फैंस को इंप्रेस करती हैं। जिसकी तस्वीरें वो इंस्टाग्राम पर भी साझा करती हैं।