अगर आपका पेट बाहर है तो इसे कम करने के लिए एक्सरसाइज करना जरूरी है। लेकिन ये एक लंबा प्रोसेस है। तुरंत हैंडसम दिखने के लिए जरूरी है कि सही तरीके से कपड़े पहने जाएं। ऐसा करने से आप हैंडसम दिखेंगे। साथ ही निकला हुआ पेट भी अंदर लगेगा। तो चलिए जानें वो कौन से तरीके हैं जिसकी मदद से पेट को अंदर दिखाया जा सकता है।
आज का फैशन: टमी दिखता है बाहर तो पहनें इस तरह के कपड़ें, मिलेगा हैंडसम लुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपड़े कोई भी हो या फिर कैसी भी डिजाइन के हो. सबसे पहले जरूरी है कि इनकी फिटिंग सही हो। अगर आप मोटोपा छिपाने के लिए ओवरसाइज के टीशर्ट या फिर शर्ट पहनते हैं। तो इससे आप शेपलेस दिखेंगे। बड़े साइज के कपड़े आपको और भी ज्यादा मोटा दिखाएंगे। इससे बेहतर होगा कि आप बिल्कुल अपनी सही फिटिंग के कपड़े पहनें। ऐसे कपड़े जो आपकी बॉडी पर फिट बैठें।
इसका मतलब ये नहीं कि आपको पतला दिखना है। पतला दिखने के चक्कर में छोटे साइज के कपड़े को ना चुनें। सहीं साइज के कपड़े से आप फिट नजर आएंगे ना कि शेपलेस। वहीं छोटा साइज आपके लुक को और भी ज्यादा खराब दिखाएगा।
हैंडसम दिखना है तो शर्ट या फिर टीशर्ट के साथ लेयरिंग करें। इससे आपका टमी थोड़ा अंदर दिखेगा। अगर आप राउंड नेक टीशर्ट पहनते हैं। तो इसके साथ चेक या फिर प्रिंटेड शर्ट की लेयरिंग करें। ये आपको कूल लुक देने के साथ ही हैंडसम भी दिखाएगी।
जैकेट या ब्लेजर
अगर आप ऑफिस या फिर फॉर्मल लुक चाहते हैं तो इसके लिए शर्ट के साथ ब्लेजर पहनें। या फिर हमेशा सूट के साथ खुद को स्टाइल करें। ऐसा करने से आप हैंडसम दिखेंगे और आपका टमी कम समझ में आएगा। अगर आप अपने लिए ब्लेजर या सूट लेना चाहते हैं तो सिंगल बटन ब्रेस्ट के साथ ही डीप वी नेकलाइन वाले ब्लेजर को चुनें। ये आपको पतला दिखाने में मदद करेगा। इसके साथ ही पैंट भी ऐसी चुनें जिसमे फ्रंट में प्लीट्स ना पड़ी हो। इससे भी आपका लुक स्लिम दिखने में मदद मिलेगी।