लड़कियां हों या महिलाएं, ये दोनों ही अपने लुक पर काफी काम करती हैं। वे कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, कई तरह के घरेलू उपाय करती हैं, अपनी त्वचा को हेल्दी रखने के लिए एक अच्छी डाइट तक लेती हैं आदि। यही नहीं, ये खास तरह की और ट्रेंडी ड्रेस कैरी करती हैं, ताकि लोग उनके लुक की तारीफ कर सकें। लेकिन आज के समय में साड़ी का ट्रेंड काफी बढ़ा है और अब महिलाएं ही नहीं बल्कि लड़कियां भी साड़ी काफी ज्यादा कैरी कर रही हैं। इसमें बनारसी साड़ी से लेकर कई हैवी वर्क वाली साड़ियां शामिल हैं। लेकिन महिलाएं इन साड़ियों को एक बार पहनकर जब रख देती हैं, और जब कभी दोबारा इन्हें निकालती हैं तो उन्हें पता चलता है कि इस साड़ी में दाग लग गया है या पिछली बार धोते समय उनसे कुछ गलती हो गई आदि। जिसकी वजह से उनकी पसंदीदा और महंगी साड़ी खराब हो गई है। ऐसे में जरूरी है कि साड़ी को लेकर आपको छोटी-छोटी बातों का ध्यान देना जरूरी है, ताकि आपकी साड़ी खराब न हो। तो चलिए जानते हैं इन बातो के बारे मे जिनका ध्यान आपको देना चाहिए।
टिप्स जो आपके काम आएं: ये हैं वे चार तरीके, जिनसे आपकी साड़ी रहेगी हमेशा नई सी
पहनते समय न करें ये गलतियां
-ज्यादा पिन का इस्तेमाल करने से बचें, इससे साड़ी में ज्यादा छेद या फटने का डर बना रहता है।
-साड़ी पर परफ्यूम न लगाएं, इससे दाग पड़ने का डर रहता है। इसकी जगह पर गले पर, कलाई पर, और अंडर गार्मेंट्स पर लगा सकती हैं।
ऐसे करें सफाई
-दाग लगने पर साड़ियों को हाथ से धोना बेहतर।
-हैवी साड़ियों को वॉशिग मशीन में न धोएं। हाथ से धोएं, लेकिन ज्यादा रगडे़ नहीं और धोकर छाया में सूखाएं।
-अगर आप जरीवाली साड़ियां पहनती हैं, तो इन्हें आपको ड्राई क्लीन ही करवाना चाहिए।
ऐसे रखें संभालकर
-बनारसी साड़ियों को कॉटन के कपड़े या टॉवल में लपेटकर रखें। वहीं, नेट लाइनिंग वर्क साड़ी को और हैवी एंब्रॉयडरी वर्क वाली साड़ी को पेपर में फोल्ड करके रखें, ताकि इसके धाग कहीं फंसे नहीं।
प्लास्टिक का हैंगर करें इस्तेमाल
- कई महिलाएं साड़ी को पहनने के बाद जब धोएंं या ड्राई क्लीन करवा लेती है, तो उसके बाद उसे कहीं भी रख देती है। ऐसे में साड़ी के खराब होने के ज्यादा चांस होते हैं। यही नहीं, कई लोग तो लोहे के हैंगर इस्तेमाल करते हैं, जिससे साड़ी पर दाग लगने का ज्यादा खतरा होता है। इसलिए साड़ी को प्लास्टिक के हैंगर मे ही रखना बेहतर विकल्प है।