तारा सुतारिया बीटाउन हसीनाओं को अपने जोरदार फैशन सेंस से टक्कर देती हैं। फिर वो चाहे उनका कैजुअल लुक हो या फिर मौका किसी इवेंट में जाने का हो। वो अपने लुक्स से हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लेती हैं। इस बार भी जब वो ब्रांड को एंडोर्स करने के लिए रेडी हुईं तो उनका लुक कमाल का लगा।
2 of 5
तारा सुतारिया
- फोटो : इंस्टाग्राम
तारा वेस्टर्न के साथ ही देसी लुक में भी ग्लैमरस नजर आती हैं। वजह है उनका डीप नेकलाइऩ को लेकर प्यार, जिसे वो अक्सर पहने नजर आती हैं। इस बार भी जब वो फैशन डिजाइनर अनीता डोंगरे के गुलाबी लहंगे में रेडी हुईं तो उनका ये ब्लाउज स्टाइल को बढ़ाने के लिए काफी दिख रहा था।
3 of 5
तारा सुतारिया
- फोटो : इंस्टाग्राम
अनीता डोंगरे के फुलकारी एंब्रायडरी वाले लहंगे और ब्लाउज में रेडी तारा बला की खूबसूरत लग रही थीं। जिसे उन्होंने अपने खास अंदाज में कैरी किया था। डीप कट वी नेकलाइऩ के साथ इस लहंगे का ब्लाउज हर किसी का ध्यान खींचने में कामयाब हो रहा था। वहीं तारा सिल्वर और ग्रीन कलर के ज्वैलरी पीस में किसी नई नवेली दुल्हन सी इतराती नजर आ रही थीं।
4 of 5
तारा सुतारिया
- फोटो : इंस्टाग्राम
ए लाइन डिजाइन के लहंगे पर रंग-बिरंगे फूलों की धागों की मदद से एंब्रायडरी की गई थी। वहीं कंधे पर रखा नायलॉन का दुपट्टा जिस पर बूटी की डिजाइन की गई है। वहीं तारा ने इस खूबसूरत लहंगे को स्मोकी आईज, पिंक गोल्डन चिक्स और जू़ड़े के साथ पूरा किया था। जिस पर गुलाबी फूलों को सजाया गया था। साथ में मैचिंग का मांगटीका आकर्षक नजर आ रहा था।
5 of 5
तारा सुतारिया
- फोटो : इंस्टाग्राम
आने वाले दिनों में तारा सुतारिया का पहना ये खूबसूरत लहंगा लड़कियों की पहली पसंद बन सकता है। शादी के खास मौकों से लेकर सगाई और तमाम फंक्शन में ब्राइडल इस लुक को कॉपी करना पसंद करेंगी।