फैशन और स्टाइल के मामले में टीवी इंडस्ट्री की अभिनेत्रियां बी टाउन की हसीनाओं से कम नहीं हैं। टीवी जगत की जोया फारूकी यानी सुरभि ज्योति को कौन नहीं जानता। लोग उनकी एक्टिंग और मुस्कान के फैन हैं लेकिन उनका फैशन स्टेटमेंट भी लोगों के बीच काफी पसंद किया जाता है। सुरभि ज्योति पारंपरिक कपड़ों और लुक को इतनी खूबसूरती के साथ कैरी करती हैं, जिसे देख हर आम लड़की उन्हें कॉपी करना चाहेगी। सुरभि ज्योति का स्टाइल शानदार है। साधारण से सूट को सुरभि अपने स्टाइल में प्रदर्शित करती हैं। फिर वह चाहे डिजाइनर और महंगा हो या न हो, उनका लुक ऑउटफिट को कीमती बना देता है। सुरभि अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। तस्वीरों में उनके अलग अलग तरह के अवतार और ड्रेसिंग स्टाइल देखने को मिलते हैं लेकिन सबसे ज्यादा सुरभि को ट्रेडिशनल कपड़ों में देखा जाता है। सुरभि के पास कुर्ता सेट का अच्छा कलेक्शन हैं। चलिए देखते हैं सुरभि ज्योति के चार पारंपरिक ड्रेस, जो आप भी आसानी से कर सकती हैं कैरी।
2 of 5
सुरभि ज्योति
- फोटो : instagram/surbhijyoti
सुरभि ज्योति की इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि उन्होनें हल्के नीले रंग का कलीदार लाॅन्ग कुर्ता पहना है। इस कुर्ते में साइड में टाई अप स्टाइल दिया गया है। नेकलाइन का स्टाइल भी आकर्षक है, जिसपर मिरर वर्क है। वहीं फुल स्लीव्स इस कुर्ते में सिलवर गोटावर्क किया गया है। आस्तीनों में भी गोल्डन गोटा लगा है। सुरभि ने अपनी ड्रेस को मैचिंग दुपट्टा और स्कर्ट के साथ पेयर किया है। उनका ये सूट दिवाली के लिए उपयुक्त है।
3 of 5
सुरभि ज्योति
- फोटो : instagram/surbhijyoti
सुरभि ज्योति का ये कुर्ता सेट भी काफी प्यारा और स्टाइलिश है। कैजुअ, आउटगोइंग या आफिस लुक के लिए ये सूट बेस्ट रहेगा। सफेद रंग के कुर्ते में फ्लोरल प्रिंट है। वहीं मैचिंग पैंट के साथ सुरभि ने इसे टीमअप किया है।
4 of 5
सुरभि ज्योति
- फोटो : instagram/surbhijyoti
इस तस्वीर में सुरभि ने लाइम ग्रीन रंग का खूबसूरत कुर्ता पहना है। सुरभि को अधिकतर चिकनकारी और बारीक कढ़ाईदार कुर्ता सेट में देखा जाता है। इस कुर्ते में भी बारीक एम्ब्रॉडरी का काम है। साथ ही गोल्ड पर्ल से इसके बाॅर्डर को आकर्षक बनाया गया है। कुर्ते के साथ स्टाइलिश पैंट पेयर की गई है।
5 of 5
सुरभि ज्योति
- फोटो : instagram/surbhijyoti
सुरभि का ये ग्रे रंग का कुर्ता सेट भी काफी स्टाइलिश और कम्फर्टेबल लग रहा है। उनके कुर्ते में ग्रे रंग की ही बारीक कढ़ाई का काम है, जो उनके यू नेकलाइन शेप को कवर कर रही है। वहीं गोल्डन लेस से कुर्ते के फ्रंट में डिजाइन दी गई है।