Summer Lehenga Collection: सर्दी के मौसम में शादी होती है, तो कपड़ों को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं होती, क्योंकि सर्दी के इस मौसम में लड़कियां भारी-भरकम लहंगे पहनकर अपना जलवा बिखेरती हैं। परेशानी तो गर्मी के मौसम में सामने आती है क्योंकि चिलचिलाती गर्मी में भारी लहंगा पहनने में काफी दिक्कत होती है।
दुल्हन का भारी लहंगा तो जरूरी होता है, लेकिन अगर आप चाहें तो अपने परिवार की या दोस्त की शादी में हल्का लहंगा कैरी कर सकती हैं। गर्मी के मौसम में कॉटन, नेट, ऑर्गेंजा, सिल्क के लहंगे पहनने में काफी सही माने जाते हैं। इस फैब्रिक के लहंगे में अगर हल्का वर्क होगा, तो आपका लुक और अच्छा लगेगा। फैब्रिक के साथ-साथ गर्मियों में हल्के रंग के लहंगे ही बनवाना चाहिए।
इस मौसम में शादी के लिए पाउडर ब्लू, मिंट ग्रीन, कोरल, पीच, लवेंडर, ब्लश पिंक, और आइवरी रंग के लहंगे परफेक्ट रहते हैं। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी बॉलीवुड अभिनेत्रियों के लहंगा लुक दिखाने जा रहे हैं, जो गर्मी के मौसम के लिए परफेक्ट हैं।
2 of 7
शादी में नहीं होना परेशान तो पहनें ऐसा लहंगा
- फोटो : instagram
कैटरीना कैफ
अगर आपको फ्लोरल प्रिंट पसंद है, तो कैटरीना कैफ के जैसा लाल और पीले रंग का फ्लोरल प्रिंट का लहंगा आपके लिए बेहतर विकल्प है। ऐसा लहंगा काफी हल्का होता है। ऐसे में आप इसे शादी से लेकर शादी की रस्मों में भी कैरी कर सकती हैं।
3 of 7
शादी में नहीं होना परेशान तो पहनें ऐसा लहंगा
- फोटो : instagram
आथिया शेट्टी
हल्के रंग का लहंगा तलाश रहीं हैं, तो आप आथिया शेट्टी के जैसा लहंगा अपने लिए तैयार करा सकती हैं। इस रंग का लहंगा गर्मी में पहनने से आपको किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। इसके साथ अगर आप बालों में जूड़ा बनाएंगी, तो आपका लुक प्यारा दिखेगा।
4 of 7
शादी में नहीं होना परेशान तो पहनें ऐसा लहंगा
- फोटो : instagram
करीना कपूर
करीना कपूर के जैसा लहंगा आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगा। ऐसा फ्लोरल वर्क का लहंगा देखने में काफी खूबसूरत भी लगता है। इसके साथ ज्वेलरी पहनते समय खास ध्यान रखें, क्योंकि इस पर हर ज्वेलरी नहीं जचेगी।
5 of 7
शादी में नहीं होना परेशान तो पहनें ऐसा लहंगा
- फोटो : instagram
जान्हवी कपूर
अगर लहंगे में ग्लैमरस दिखना चाहती हैं, तो आप जान्हवी कपूर के जैसा लहंगा अपने लिए तैयार करा सकती हैं। इसके साथ नूडल स्टेप का ब्लाउज आपको ग्लैमरस दिखने में मदद करेगा। इसके साथ अपने बालों को खुला रखें और जलवा बिखेरें।