सर्दियां सभी को अच्छी तो लगती हैं लेकिन इस मौसम में ठंड से बचने के लिए लोगों को अधिक कपड़े या ऊनी कपड़े पहनने पड़ते हैं। स्वेटर, कोट, ब्लेजर या जैकेट में आपके स्टाइलिश और डिजाइन कपड़े छिप जाते हैं। ऐसे में इस मौसम में लड़कियों को खुद को स्टाइल करने में थोड़ी मुश्किल आ सकती है। हर किसी को कंफर्टेबल और स्टाइलिश दिखने के साथ ही खुद को ठंड से बचाना भी होता है। वुलेन कपड़ों में ट्रेंडी लुक चाहिए और सर्द हवाओं से भी खुद को बचाना हो तो बालीवुड अभिनेत्रियों के सर्दियों के लुक से आइडिया मिल सकता है। अभिनेत्रियां सर्दियों में स्टाइलिश आउटफिट भी कैरी करती हैं और ठिठुरन से भी खुद को बचा लेती हैं। उनके विंटर वियर कलेक्शन पर एक नजर डालें और इसे अपने वार्डरोब में शामिल करें। अगर आप भी सर्द हवाओं के बीच अपनी आउटफिट से गर्माहट चाहते हैं लेकिन लुक भी किसी अभिनेत्री के कम नहीं चाहिए तो इन अभिनेत्रियों के स्टाइल से ले टिप्स।
आज का फैशन टिप्स: वुलेन कपड़ों में दिखेंगी स्टाइलिश, इन अभिनेत्रियों के लुक से लें आइडिया
दीपिका पादुकोण का वुलन स्वेटर
बॉलीवुड दीवा दीपिका पादुकोण का ये ऊनी स्वेटर सर्दियों में आपको ठंड से बचाएगा। खास बात ये है कि इस डिजाइन के स्वेटर महिलाओं को स्टाइलिश लुक भी देते हैं। जींस, लेदर पैंट या किसी कैजुअल ट्राउजर के साथ लड़कियां वुलन स्वेटर को पहन सकती हैं। स्वेटर में भी लॉन्ग या शाॅर्ट का विकल्प मिलता है। अपनी पर्सनैलिटी के मुताबिक स्वेटर का चयन करें।
परिणीति चोपड़ा का लेग वार्मर
यहां देख सकते हैं कि परिणीति चोपड़ा ने ब्लैक वुलन स्वेटर के साथ लेग वार्मर को पहन रखा है। ये स्टाइल उनको ग्लैमरस लुक तो दे ही रहा है, साथ ही सर्दी से भी बचा रहा है। आल ब्लैक लुक में परिणीति ने ब्लैक कैप, बूट्स को भी पहन रखा है।
यामी गौतम का ब्लेजर
ट्रेडिशनल या एथेनिक वियर पहनने वाली महिलाओं को अपने लुक को विंटर वियर से स्टाइल करना थोड़ा मुश्किल लगता है। ऐसे में आप यामी गौतम के इस स्टाइल से आइडिया ले सकती हैं। साड़ी, स्कर्ट या लहंगा के साथ आप इस तरह के मैचिंग ब्लेजर को पहन सकती हैं। ब्लेजर आपको ठिठुरन से बचाने के साथ ही अलग लुक देगा।
कीर्ति सुरेश का लॉन्ग ब्लेजर
महिलाएं चाहें तो साड़ी के साथ इस तरह का लॉन्ग ब्लेजर भी कैरी कर सकती हैं। सर्दियों में साड़ी पर लॉन्ग ब्लेजर या ओवर कोट आपको मॉडर्न टच देगा और सर्द हवाओं से भी बचाएगा।