बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अक्सर अपने डिफरैंट स्टाइल और फैशन को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। सोनम को अपने कपड़ों के साथ एक्सपेरिमेंट करना बहुत पसंद है। कोई भी अवार्ड फंक्शन हो या एयरपोर्ट लुक उनका स्टाइल हमेशा सबसे अलग होता है। इस बार वह अपने स्टीनिंग साड़ी स्टाइल को लेकर सुर्खियों में हैं।
हाल में ही सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसमें वह ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। इन तस्वीरों में सोनम ने लेबल neerus india की कांजीवरम सिल्क साड़ी कैरी की हुई हैं।
कांजीवरम साड़ी में सोनम स्टनिंग लग रही थी। उनकी साड़ी पर जरी वर्क किया हुआ है। साड़ी के साथ सोनम ने गजरा लगाकर हेयरबन किया है, जो उन पर काफी फब रहा है। लाइट मेकअप उनके लुक को कम्प्लीट कर रहा है।
आपको बता दें, सोनम कपूर अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी करने जा रही हैं । आनंद अपैरल ब्रांड Bhane के मालिक हैं। इसे देश की सबसे बड़ी एक्सपोर्ट कंपनी बताया जाता है। खबरों की मानें तो सोनम और आनंद ने लंदन में भी एक घर खरीद लिया है ।